-

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले कई दिनों से नागरिकता संशोधन कानून (CAA) औऱ एनआरसी (NRC) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है। वहां पर भी दिल्ली के शाहीन बाग की तरह ही महिलाओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। कई दिनों से घंटाघर पर विरोध प्रदर्शन कर रही महलिाओं की हौंसलाफजाई और सीएए का विरोध करने आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मौलाना डॉ0 कल्बे सादिक 24 जनवरी को पहुंचे। पिछले दो सालों से बीमार चल रहे कल्बे सादिक व्हीलचेयर पर विरोध दर्ज कराने पहुंचे। लखनऊ घंटाघर से कल्बे सादिक की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। (Photos: Social Media)
-
81 वर्षीय कल्बे सादिक ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि मैं यहां की बहादुर और दिलेर औरतों की हिम्मत की दाद देता हूं।
-
कल्बे सादिक ने यूपी सीएम योगी आदित्य नाथ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा- मैं उनका बैकग्राउंड जानता हूं, लखनऊ तहजीब का शहर है लेकिन उन्हें बात करने की तमीज नहीं है।
-
कल्बे सादिक ने कहा कि, 'घंटाघर पर प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ ज्यादती हो रही है। यहां रात में लाइट काट दी जा रही है। शांतिपूर्वक प्रोटेस्ट करना हमारा आधिकार है।'
-
81 वर्षीय मौलाना ने पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के लिए कहा कि ये देश मोदी और शाह की मर्जी से नहीं संविधान से चलेगा। कोई मोदी कोई शाह हमारा भविष्य नहीं बना सकता।
-
सीएए और एनआरसी पर कल्बे सादिक ने भी कहा कि यह काला कानून है..इसे वापस लिया जाना चाहिए। किसी को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। मुल्क में नफरत जुल्म और ज़्यादती का माहौल बना दिया गया है।
बता दें कि लखनऊ के घंटाघर पर महिलाओं के प्रदर्शन को 9 दिन हो गए हैं। -
यहां महिलाएं हाथों में संविधान और जुबां पर कुरान की आयतों के साथ सीएए के खिलाफ डटी हुई हैं।
-
यूपी पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं में से 18 के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है। लेकिन इनका प्रदर्शन बदस्तूर जारी है।