-
लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को पश्चिम बंगाल विधानसभा परिसर में बंदूकों की सलामी दी जाएगी। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके संकल्प के अनुसार, सरकारी एसएसकेएम अस्पताल को दान कर दिया जाएगा। सोमनाथ चटर्जी का आज (सोमवार को) एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। सबसे पहले उनके पार्थिव शरीर कलकत्ता उच्च न्यायालय ले जाया जाया गया जिसके साथ वह लंबे समय से जुड़े थे। जहां पर ममता बनर्जी मौदूद रहीं। इसके बाद पार्थिव शरीर राज्य विधानसभा में ले जाया जाएगा, जहां राज्य के सर्वोच्च सम्मान के तहत हम उन्हें बंदूकों की सलामी देंगे। उन्होंने कहा, "बाद में उनका पार्थिव शरीर उनके अवास पर लाया जाएगा और फिर एसएसकेएम अस्पताल ले जाया जाएगा। जहां पर उनके ऑर्गन्स को दान में दिया जाएगा। (All Photos- Express)
-
सोमनाथ, ज्योति बसु के बेहद करीबी थे। पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम ज्योति बसु ने भी अपने शरीर के सभी अंगों को दान में दिया था।
-
इनके अलावा पश्चिम बंगाल की राजनीति में बुद्धदेव भट्टाचार्य का नाम भी शुमार हैं। उन्होंने भी अपने ऑर्गन्स को दान में देने का संकल्प लिया है। उन्होंने 2003 में ओर्गन्स को दान देने का संकल्प लिया था। इनके अलावा अनिल बसु, वीनॉय रॉय, बीमान बोस और सूर्य कांत मित्रा ने भी अपने ऑर्गन्स को दान में दिया है।
-
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भी विदेश के एक NGO के साथ ये करार कर रखा है कि वो अपनी मृत्यु के बाद अपनी आंखे दान करेंगे। अमिताभ के बाकी सेलेब्स ने भी अपने अंगों को दान करने का फैसला लिया है। बिग बी की पत्नी जया बच्चन ने भी अपनी आंखे दान करने का फैसला किया है।
-
ऐश्वर्या राय बच्चन दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक हैं। ऐश्वर्या राय ने एक आई बैक असोसिएशन से करार कर रखा है कि वो अपनी मृत्यु के बाद अपनी आंखे दान करेंगी।
-
सलमान खान अपना एक एनजीओ तो चलाते ही हैं जो लोगों की मदद करता है। इसके अलावा उन्होंने अपनी बोन मैरों को भी दान में देने का फैसला किया है। आपको बता दें कि बोन मैरो किसी व्यक्ति के शरीर में लाल रक्त कणिकाओं को बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाती हैं।
-
सलमान के दोस्त आमिर भी अपनी मृत्यु के बाद अपने शरीर के सारे महत्वपूर्ण अंग जैसे किडनी, आंखे, हृदय, लीवर आदि दान करेंगे। उनकी पत्नी किरण राव भी अपने पति से पीछे नहीं हैं। किरन राव ने भी मौत के बाद अपने अंगों को दान करने का फैसला लिया है।
-
रानी मुखर्जी ने भी अपनी आंखे दान करने का फैसला ले रखा है। रानी मुखर्जी के अनुसार ये उनके लिए सबसे अच्छी मृत्यु होगी कि वो किसी की ऐसी मदद कर पायेंगी।
-
आर माधवन ने अपने शरीर के बहुत से महत्वपूर्ण अंग दान करने का फैसला लिया है। माधवन लोगों को अपनी आंखो, लीवर, लंग्स, हृदय आदि को दान करेंगे।
-
नंदिता दास भी अपने शरीर के अंगों को दान करने का फैसला ले चुकी हैं।
-
अपनी मौत के बाद फराह खान भी अपनी आंखे तो दान करेंगी। उसके साथ अगर किसी को उस समय किसी और अंग की जरुरत होती है तो उनके शरीर का वो भी अंग भी दान होगा।