-
Lok Sabha Election 2019 के तहत चौथे चरण का मतदान आज (29 अप्रैल) हो रहा है। इसके तहत महाराष्ट्र की 17 सीटों पर भी वोटिंग हो रही हैं, जिनमें मुंबई की 6 लोकसभा सीटें भी शामिल हैं। इस दौरान बॉलीवुड के सितारे भी वोटिंग करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक भी किया। बता दें कि इन फिल्मी सितारों में प्रियंका चोपड़ा, रेखा, माधुरी दीक्षित, आमिर खान, टाइगर श्रॉफ आदि शामिल हैं। वहीं, लोकसभा चुनाव लड़ रहे बॉलीवुड और भोजपुरी कलाकार भी वोट की अहमियत को समझते हुए मतदान करने मुंबई पहुंचे। उर्मिला मातोंडकर, रवि किशन भी इस दौरान मुंबई में देखे गए। साथ ही, संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने भी वोट डाला। सितारों को वोटिंग करते देखकर आम लोगों में भी मतदान के प्रति रुझान देखा गया।
-
आमिर खान ने पत्नी किरण के साथ डाला वोट। फिर लोगों को सुनाया चुटकुला। फोटो सोर्स : प्रशांत नाडकर (इंडियन एक्सप्रेस)
-
महेंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने मालाबार हिल एरिया में मतदान किया। उन्होंने कहा कि हम सब प्रोग्रेस और ग्रोथ के वायरस से पीड़ित हैं। अगर गठबंधन की सरकार भी बनती है तो उसे भी देश की तरक्की और विकास के लिए काम करना चाहिए।
-
बॉलिवुड अभिनेता अनुपम खेर ने जूहू में किया मतदान।
-
लोकतंत्र के पर्व में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत भी हुईं शामिल।
-
फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने पत्नी रेणु के साथ वोट डाला।
-
माधुरी दीक्षित ने जूहू में किया मतदान। फोटो सोर्स : दिलीप कागडा (इंडियन एक्सप्रेस)
-
संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने भी डाला वोट। प्रिया कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ रही हैं।
-
मुंबई नॉर्थ से कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला मातोंडकर वोट डालने के बाद दिखीं इतनी खुश। फोटो सोर्स : प्रशांत नाडकर (इंडियन एक्सप्रेस)
-
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने पत्नी जया, बेटे अभिषेक व बहू ऐश्वर्या के साथ जूहू में किया मतदान।
-
स्मृति ईरानी ने पति जुबिन के साथ वर्सोवा स्थित पोलिंग बूथ में मतदान किया। स्मृति उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से चुनाव भी लड़ रही हैं।
-
दोनों बेटियों ईशा और अहाना के साथ विले पारले स्थित पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचीं मथुरा से बीजेपी प्रत्याशी हेमामालिनी।
-
बॉलिवुड के दिग्गज जावेद अख्तर ने पत्नी शबाना आजमी के साथ मुंबई में किया मतदान।
-
मतदान के लिए विले पारले स्थित पोलिंग बूथ पहुंचीं भाग्यश्री।
-
शाहरुख खान ने पत्नी गौरी के साथ ब्रांदा में डाला वोट।
-
सोनाली बेंद्रे ने भी विले पारले में किया मतदान।
-
पिता सुरेश ओबरॉय के साथ वोट डालने पहुंचे अभिनेता विवेक ओबरॉय।
-
रणवीर सिंह ने भी किया मतदान।
-
दबंग खान ने भी किया अपने मत का इस्तेमाल।
-
-
