-
पिछले कई दिनों से खबरों की सुर्खियों में अपनी जगह बनाए परिणीति चोपड़ा एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गई हैं। उन्होंने हाल ही फिर से एक चौकाने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि अपने नए स्लिम फिट अवतार से प्रशंसकों और फिल्म जगत के लोगों को चौंकाने वाली हिन्दी फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि लोगों का महिलाओं के शरीर के बारे में उनका मजाक बनाना अपमानजनक है।
अभिनेत्री परिणीति को लगता है कि किसी को भी किसी के फिटनेस के स्तर को लेकर या वो कैसी दिखती है इसे लेकर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। (Photo- Instagram) ये बातें परिणीति ने एक इंटरव्यू में बयां की। उन्होंने कहा, ‘यह (शरीर का मजाक उड़ाना) जल्दी अतीत की बात हो जाएगी। हर चीज का दौर होता है। (Photo- Instagram) उन्होंने कहा कि अगर आप खुद अपने शरीर को लेकर सहज नहीं हैं तो इसे लेकर कुछ करिए। अगर आप सहज हैं तो ऐसे ही रहने दीजिए। (Photo- Instagram) -
दूसरे लोगों को इस पर वैसे भी टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।’Instagram)
-
हालांकि इश्कजादे फिल्म की अभिनेत्री ने यह भी कहा कि चूंकि वह फिल्म जगत का हिस्सा हैं, दर्शकों को उनके दिखने या अभिनय करने को लेकर एक सम्माजनक तरीके से टिप्पणी करने के कुछ अधिकार हैं। (Photo- Instagram)
उन्होंने कहा, ‘अगर आप किसी को सम्मान के साथ अपनी सोच के बारे में बताते हैं तो यह सही है लेकिन किसी के शरीर का मजाक उड़ाना अपमानजनक है।’ (Photo- Instagram)