-

BPSC Lecturer Admit Card 2016: बिहार में पॉलीटेक्निक लेक्चरर की पोस्ट के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड आ चुका है, जिसे वह डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) लेक्चरर एडमिट कार्ड 2016 ऑफिशियल वेबसाइड http://www.bpsc.bih.nic.in पर उलब्ध हैं।
-
BPSC Lecturer Admit Card 2016: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने इलेक्ट्रिकल और मकैनिकल इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट में पॉलीटेक्निक लेक्चरर की पोस्ट के लिए भर्ती निकाली थी। सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज में लेक्चरार के पदों के लिए 3984 उम्मीदवारों ने इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट और 6384 उम्मीदवारों ने मकैनिकल इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के लिए आवेदन किया था।
-
BPSC Lecturer Admit Card 2016: लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज में अपने-अपने चुने गए विषयों के लिए लेक्चरर रखा जाएगा। इसकी लिखित परीक्षा रविवार 24 जुलाई को होनी है। कमीशन ने परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इसके लिए हॉल टिकट जारी कर दिए गए हैं। जानिए किस तरह करें डाउनलोड-
-
BPSC Lecturer Admit Card 2016: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://www.bpsc.bih.nic.in पर जाएं। होमपेज खुल जाएगा, यहां Admit Card of Lecturer written test 2016 लिंक पर क्लिक करें। अब खुलने वाले पेज में अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और ‘Submit’ करें। स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
-
BPSC Lecturer Admit Card 2016: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) का गठन 59 साल पहले नवंबर 1956 को किया गया था। इसका काम बिहार राज्य में सिविल सर्विस के लिए उम्मीदवारों को चुनने है। इसका हेडक्वाटर पटना में स्थित है इसके अंतर्गत 1600 लोगों का स्टाफ काम करता है।