-

Bihar Election 2020: बिहार चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। एनडीए (NDA) 125 सीटें हासिल कर दोबारा से सरकार बनाने जा रही है। वहीं 110 सीटों के साथ महागठबंधन विपक्ष में बैठेगा। चुनाव में 75 सीटें जीतने वाली राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि राजद के कई चर्चित प्रत्याशी चुनाव हार गए। इनमें से एख नाम दिव्या प्रकाश य़ादव (Divya Prakash Yadav) का भी है।
दिव्या प्रकाश यादव तारापुर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में थीं। यहां पर जदयू के मेवालाल चौधरी ने उन्हें पराजित कर दिया। मेवा लाल चौधरी को 64,468 वोट मिले तो वहीं दिव्या प्रकाश को 57,243 मत ही मिल पाए। दिव्या प्रकाश पहली बार चुनाव लड़ी थीं। दिव्या प्रकाश यादव लालू के बेहद करीबी रहे जय प्रकाश यादव की बेटी हैं। जय़ प्रकाश यादव बांका से राजद के सांसद भी रह चुके हैं। यूपीए सरकार में लालू ने अफने कोटे से जय प्रकाश यादव को केंद्र में मंत्री भी बनवाया था। हालांकि बेटी के धुंआधार प्रचार के बाद भी वह सीट नहीं जितवा सके। -
दिव्या प्रकाश की बात करें तो वह 12वीं पास हैं औऱ शादी के बाद समाज सेवा का काम कर रही हैं।
-
चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक उनके पास दिव्या प्रकाश 19.3 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं।
दिव्या प्रकाश यादव के तौर पर पिता लालू के खास सिपहसलार रहे जयप्रकाश यादव की बेटी पर तेजस्वी यादव ने दांव खेला था जो सफल नहीं हो पाया। -
All Photos: Divya Prakash Yadav Social Media