-
Lalu Prasad Yadav House, Bihar Election: पिछले 3 दशक से ज्यादा समय से बिहार की राजनीति में लालू प्रसाद यादव का नाम प्रमुखता से लिया जाता रहा है। 30 साल बाद बिहार का ये पहला विधानसभा चुनाव है जिसमें लालू प्रसाद यादव नदारद हैं। बिहार ने सालों तक ऐसा समय देखा है जब लालू प्रसाद यादव के घर से ही राज्य की सत्ता चलती थी। आइए देखें राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के संस्थापक लालू प्रसाद यादव के पटना वाले घर के अंदर की तस्वीरें:
-
लालू प्रसाद अपने गंवई अंदाज के लिए चर्चित हैं।
-
घर पर भी वह काफी गंवई अंदाज में ही रहते हैं। घर में वह ज्यादातर बंडी औऱ लुंगी में ही रहना पसंद करते हैं।
-
सालों तक सत्ता का स्वाद चखने वाले लालू प्रसाद यादव बेहद सरल जीवन जीते हैं।
-
जनता आंदोलन से भारतीय राजनीति में कदम रखने वाले लालू का अंदाज उनकी सफलता के साथ नहीं बदला।
-
लालू घर में ही गाय भैंस भी पालते हैं। वह कई बार खुद दूध निकालते भी दिखे हैं।
-
लालू के घर में काफी बड़ा सा लॉन है।
-
घर के लॉन में एक गोल बैठक भी बनी है। इस बैठक में कई राजनीतिक दिग्गज नजर आ चुके हैं।
-
लालू प्रसाद के घर की छत पर छठ व्रत की तैयारी में लगीं राबड़ी देवी की ये फोटो मीसा भारती ने शेयर की थी।
-
तेज प्रताप यादव भी घर के अंदर की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
-
तेज प्रताप की तस्वीरों में घर के अंदर की बैठक का नजारा दिखता है।
-
घर के अंदर लॉन में लगे झूले पर राबड़ी देवी औऱ तेजप्रताप।
-
सभी तस्वीरें- सोशल मीडिया