
Bihar Elections 2020: श्याम रजक (Shyam Rajak) का नाम बिहार के कद्दावर नेताओं में गिना जाता है। लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बेहद करीबियों में शुमार होने वाले श्याम रजक 6 बार विधायक चुने गए। वह राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का साथ छोड़ नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की जनता दल यूनाइटेड (JDU) का भी हिस्सा रह चुके हैं। लालू और नीतीश दोनों के शासन काल में वह मंत्रीपद भी संभाल चुके हैं। श्याम रजक के राजनीतिक करियर के साथ ही उनकी लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। -
श्याम रजक ने प्रेम विवाह किया है। उनकी पत्नी का नाम अल्का रजक है। अल्का पेशे से पत्रकार थीं। (तस्वीर में अल्का और श्याम रज रवि शंकर प्रसाद के साथ)
-
श्याम रजक औऱ अल्का की मुलाकात साल 1993 में मुंबई में हुई थी। अल्का श्याम रजक के दोस्त की बहन थीं।
-
1993 में श्याम रजक अपने दोस्त के जन्मदिन पर उसके घर गए थे जहां पहली बार उन्होंने अलका को देखा। पहली मुलाकात में ही दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे।
श्याम रजक और अल्का ने शादी का मन बनाया लेकिन दोनों में से किसी के परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। मामला जाति के अंतर का था। श्याम रजक पिछड़ी जाति के थे तो अलका सवर्ण जाति की। -
घरवालों के विरोध के बाद भी श्याम रजक और अलका ने हार नहीं मानी और शादी के लिए प्रयास करते रहे। साल 2001 में दोनों को इसमें सफलता मिली।
-
साल 2001 में दोनों के घरवालों की रजामंदी के बाद श्याम रजक ने अलका के साथ सात फेरे लिए। श्याम रजक औऱ अल्का की शादी में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान भी शामिल हुए थे।
-
सभी तस्वीरें: सोशल मीडिया