-
Tejashwi Yadav RJD: बिहार में हुए विधानसभा चुनावों (Bihar Election Result) में तेजस्वी यादव सबसे बड़े नेता के तौर पर चर्चा में बने रहे। वोटों की गिनती जारी है। रुझान आ रहे हैं। रुझानों में फिलहाल एनडीए आगे है। हालांकि महागठबंधन को उम्मीद है कि नतीजे उनके ही पक्ष में रहेंगे। तेजस्वी यादव 32 साल के हैं औऱ वह सीएम बन जाते हैं तो राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री के तौर पर उनका नाम दर्ज हो जाएगा।

राजनीति तेजस्वी यादव का पहला प्यार कभी नहीं रहा है। वह तो क्रिकेटर बनना चाहते थे। कई फर्स्ट क्लास मैच भी खेल चुके हैं। वह आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से भी खेल चुके हैं। -
तेजस्वी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ भी मैच खेल चुके हैं। दरअसल दोनों साथ में अंडर 15 टीम में खेले थे।
-
क्रिकेट की दुनिया में अपना बड़ा नाम बनाने का सपना देख रहे तेजस्वी यादव के लिए पिता लालू प्रसाद ने राजनीति में पिच तैयार की और पॉलिटिक्स में उनकी एंट्री करा दी।

साल 2015 में तेजस्वी यादव महज 26 साल की उम्र में पहली बार विधायक चुने गए और राज्य के डिप्टी सीएम बने। तेजस्वी यादव ने राघोपुर विधानसभा से चुनाव जीता था। इसी सीट से उनकी मां राबड़ी देवी विधायक हुआ करती थीं। 
साल 2010 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के सतीश कुमार ने राघोपुर विधानसभा सीट पर राबड़ी देवी को पराजित कर दिया था। 2015 के असेंबली इलेक्शन्स में तेजस्वी ने इसी सीट से सतीश कुमार को 90 हजार से अधिक वोटों से करारी शिकस्त देते हुए मां की हार का बदला ले लिया। 
इस जीत के बाद भी तेजस्वी की राजनीतिक डगर काफी मुश्किलों भरी रही। सरकार बनने के 16 महीने बाद ही नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग हुए और एनडीए के पाले में चले गए। 
इसके बाद लालू प्रसाद यादव भी चारा घोटाले के आरोप में जेल चले गए। पिता की गैरमौजूदगी में तेजस्वी के नेतृत्व में राजद ने 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा और बुरी तरह हारे। -
हार के बाद भी तेजस्वी टूटे नहीं और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए। उनकी मेहनत रंग लाई और अब तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बेहद करीब पहुंच चुके हैं।
-
सभी तस्वीरें- सोशल मीडिया औऱ एजेंसी