तस्वीर में, दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में अशोक सिंघल, उमा भारती, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और विनय कटियार। (स्रोत- एक्सप्रेस आर्काइव फोटो)

अशोक सिंगल के नेतृत्व में विहिप की लोकप्रियता दूसरे देशों तक पहुंची। भारत के अलावा और भी कुछ मुल्कों में विहिप के कार्यालय खोले गए।

दिल्ली में राम जन्मभूमि न्यासमंच की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अशोक सिंघल, स्वामी वानदेल महाराज और राम सुंदर दास। (स्रोत- एक्सप्रेस आर्काइव फोटो)

अशोक सिंघल 6 दिसंबर 1992 को आयोध्या में 16वीं शताब्दी के बाबरी मस्जिद को गिराने में शामिल कारसेवकों की मदद की थी।

तस्वीर में, फरीदाबाद में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विश्व हिंदू परिषद के सुप्रीमो अशोक सिंघल। (स्रोत-एक्सप्रेस आर्काइव फोटो)

सिंघल का जन्म 2 अक्तूबर 1926 को आगरा में हुआ था। उन्होंने धातु विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी संस्थान से की। (स्रोत-एक्सप्रेस आर्काइव फोटो)

स्नातक के बाद से ही सिंघल संघ से प्रचारक के तौर पर जुड़ गए। उन्होंने उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में काम किया। बाद में वे दिल्ली और हरियाणा के प्रांत प्रचारक बने। (स्रोत-एक्सप्रेस आर्काइव फोटो)

अशोक सिंघल 1980 में विश्व हिंदू परिषद में शामिल हुए और आगे चलकर इसके महासचिव बने। 1984 के बाद वे विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए। सिंघल दिसंबर 2011 तक इस पद पर बने रहे।

तस्वीर में, 24 अगस्त 2013 (शनिवार) को पुलिस द्वारा सिंघल को गिरफ्तार किया गया। लखनऊ एअरपोर्ट पर अशोक सिंघल। (स्रोत-एक्सप्रेस आर्काइव फोटो)

संघ की विचारधारा से प्रभावित होकर अशोक सिंघल जुड़े रहे। वे संघ परिवार के प्रतिष्ठित सदस्यों में से थे।

तस्वीर में, विहिप द्वारा आयोजित एक यज्ञ में उपस्थित अशोक सिंघल और 7 जून 2011 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में बाबा रामदेव के प्रदर्शन को गलत तरीके से नियंत्रित करने के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते अशोक सिंघल।
विहिप नेताओं ने अशोक सिंघल को अपने मार्गदर्शक और दूर द्रष्टा के तौर पर स्वीकार किया। उन्होंने आपातकाल के खिलाफ उत्तर प्रदेश में चलाए गए आंदोलन और गायों की रक्षा के लिए गौ रक्षा आंदोलन में अहम भूमिका निभाई।

तस्वीर में, अशोक सिंघल 15 नवंबर 2012 (गुरुवार) को चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए। (स्रोत- एक्सप्रेस आर्काइव फोटो)