
Arnab Goswami Republic TV: खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में अरेस्ट किए गए रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को रविवार को नवी मुंबई के तलोजा जेल भेज दिया गया। इससे पहले अर्नब को अलीबाग स्थित नगर पालिका के एक स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। अर्नब पर मुंबई पुलिस ने आरोप लगाया कि वह कस्टडी में रहते हुए भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे थे इसलिए उन्हें तलोजा जेल शिफ्ट किया जा रहा है। आइए जानते हैं तलोजा जेल से जुड़ी कुछ बातें: -
तलोजा जेल मुंबई से करीब 50 किलोमीटर दूर नवी मुंबई के सुदूर इलाके में बना है।

इस जेल को अंडरवर्ल्ड का नया ठिकाना भी कहा जा चुका है। यहां एक से बढ़कर एख खूंखार क्रिमिनल्स कैद हैं। 
महाराष्ट्र के इस सबसे बड़े जेल में 1993 मुंबई बम ब्लास्ट औऱ 26/11 धमाकों के कई आरोपी कैद हैं। -
गुलशन कुमार हत्याकांड के आरोपी और डी कंपनी के सदस्य अबू सलेम औऱ अब्दुल कय्यूम भी इसी जेल में रहा करते थे।

इसी जेल में अबू सलेम पर जानलेवा हमला भी हुआ था। साल 2012 में सलेम पर हमला किया था एडवोकेट शाहिद के मर्डर का दोषी देवेंद्र जगताप ने। 
भरत नेपाली गैंग का क्रिमिनल अब्बास खान भी इसी जेल में बंद था। मटका किंग सुरेश भगत को दिनदहाड़े मौत के घाट उतारने वाले अपराधी भी इसी जेल के इनमेट हैं। -
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कई जगह पुलिस के हवाले से बताया गया है कि सबसे अधिक दुर्दांत औऱ खूंखार अपराधियों को तलोजा जेल में रखा जाता है।
-
अर्नब गोस्वामी जेल ले जाते समय पुलिस वैन के अंदर से चीखते हुए नजर आए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जबरन तलोजा जेल ले जाया जा रहा है। वैन के बाहर दिख रहे लोगों से अर्नब ने कहा कि उनकी जान खतरे में है, इसलिए वे कोर्ट को उनकी मदद करने के लिए कहें।
-
Photos: Social Media