-
देशभर में पिछले 2 महीनों से नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। आम नागरिक से लेकर तमाम सेलिब्रिटीज भी CAA के विरोध में अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। स्वरा भास्कर का नाम ऐसी ही मशहूर शख्सियतों में शुमार है जिन्होंने सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक में सरकार के इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। स्वरा भास्कर दिल्ली से मुंबई और मुंबई से पुणे तक तमाम एंटी सीएए रैलियों में इस कानून के खिलाफ ताल ठोक चुकी हैं। इसी कड़ी में रविवार को इंदौर में स्वरा भास्कर ने रैली की। (All Photos: Swara Bhasker Twitter)
हालांकि इस प्रोग्राम से पहले स्वरा भास्कर का जमकर विरोध हुआ। यहां तक कि सोशल मीडिया में भी स्वरा भास्कर के खिलाफ ट्रेंड चला। इतने विरोध के बाद भी स्वरा इंदौर पहुंचीं और लोगों की जमकर तालियां बटोरीं। इस प्रोग्राम की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल भी हो रही हैं। -
रविवार 2 फरवरी को सीएए और एनआरसी के विरोध में इंदौर के महालक्ष्मी मैदान में यह बड़ी जनसभा आयोजित की गई। इस रैली में स्वरा ने अपने भाषण से भीड़ की खूब तालियां बटोरीं।
-
स्वरा ने कहा कि, 'सरकार जरूर आज कल कोई सस्ता नशा कर रही है। ये नशा है – नफरत का नशा। नागपुर में बैठकर सरकार देश को बर्बाद करने का नशा कर रही है।'
-
स्वरा ने यह भी कहा कि आज देश में राष्ट्रवाद को लेकर इतनी बातें हो रही हैं कि हम यह भूल गए हैं कि देश के नागरिकों की जिम्मेदारी संविधान के प्रति हैं, ना कि किसी सरकार के प्रति।
-
स्वरा ने कहा कि हम देर से जागे हैं…हमें तो तभी जाग जाना चाहिए था जब दादरी में अखलाक की मौत हुई थी। घुसपैठिए सरकार के दिमाग में घुसे हुए हैं। Swara Bhaskar ने यह भी कहा कि जितनी बार मेरी दादी भगवान का नाम नहीं लेती, उससे अधिक बार यह सरकार पाकिस्तान का नाम लेती है। इस सरकार को पाकिस्तान से प्यार हो गया है।
-
बता दें कि इस कार्यक्रम में स्वरा भास्कर के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी मौजूद रहे।
-
स्वरा ने मेधा पाटकर के साथ अपनी इस तस्वीर को सोशल मीडिया में शेयर भी किया है।
-
मेधा पाटकर के हाथ में संविधान लहराते हुए रैली में कहा कि, 'देश के लोगों को संविधान ने अधिकार दिए हैं, और जो संविधान को कुचलने का प्रयास करेगा तो जनता उसे ही कुचल देगी।'
