-

बिहार चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं। जहां एनडीए फिर से सरकार बनाने जा रही है तो वहीं तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाली महागठबंधन विपक्ष की भूमिका में नजर आएगी। इन चुनावों में कई बाहुबलियों ने जीत दर्ज की है। ये बाहुबली बिहार विधानसभा में अपना दम दिखाएंगे। आइए देखें कौन से ऐसे चर्चित बाहुबली हैं जो चुनाव जीतने में सफल रहे:
Anant Singh RJD: राजद के बाहुबली अनंत सिंह मोकामा सीट से चुनाव जीत गए हैं। अनंत 5वीं बार विधायक बने हैं। इस बार जेल के अंदर से ही वह चुनाव लड़े और जीत भी गए। -
Reet Lal Yadav: दानापुर विधानसभा से भी राजद के बाहुबली रीत लाल यादव ने जीत दर्ज कर ली है। यहां उनका मुकाबला बीजेपी की सिटिंग एमएलए आशा सिन्हा से था। रीत लाल पर आशा सिन्हा के पति की दिनदहाड़े हत्या करने का आरोप भी है।
-
Amrendra Pandey JDU: गोपालगंज ट्रिपल मर्डर केस में आरोपी बाहुबली अमरेंद्र पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय जदयू के टिकट पर फिर से विधानसभा पहुंचे हैं। उन्होंने गोपालगंज की कुचायकोट सीट से अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के काली पांडेय को 20,753 वोट से चुनाव हरा दिया है।
-
Siddharth Congress: पटना की बिक्रम सीट से कांग्रेस के सिद्धार्थ भी चुनाव जीत गए हैं। वह दूसरी बार विधायक बने। सिद्धार्थ पर चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। पहली बार विधायिक रहते हुए उन पर एक लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगा था। लेकिन बाद में उनके ड्राइवर ने जुर्म अपने सिर ले लिया था।
-
हालांकि कई बड़े बाहुबली चुनाव हारे भी हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम पप्पूू यादव का है। जन अधिकार पार्टी (JAP) के अध्यक्ष राजेश रंजन यादव उर्फ पप्पू यादव को हार का सामना करना पड़ा है। बिहार के बाहुबलियों में शुमार पप्पू यादव मधेपुरा सीट से चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें महज 26,462 वोट मिले। वो तीसरे नंबर पर रहे, जबकि इस सीट पर आरजेडी के चंद्रशेखर ने जीत दर्ज किया।