-
तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और एक बार देश के रक्षामंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव अब इस दुनिया में नहीं हैं। 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका निधन हो गया था। दशकों बाद सैफई में दिवाली के मौके पर रौनक नहीं दिखी। (Photo: PTI)
-
मुलायम सिंह के निधन के कारण यादव परिवार में इस बार दिवाली नहीं मनी। हालांकि अखिलेश चाचा रामगोपाल और परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ सैफई में दीप जलाकर पिता को श्रद्धांजलि देते दिखे। (Photo: Samajwadi Party Media Cell Twitter)
-
दिये जलाकर मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी गई। (Photo: Samajwadi Party Media Cell Twitter)
-
सैफई के बाहर भी कई जगह सपा कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर अपने दिवंगत नेता को याद किया। (Photo: Samajwadi Party Media Cell Twitter)
-
दिवाली के अगले दिन पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद मुलायम सिंह यादव के परिवार से मिलने सैफई पहुंचे। (Photo: Samajwadi Party Twitter)
-
सैफई में गुलाम नबी आजाद ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। (Photo: Samajwadi Party Twitter)
-
आजाद अखिलेश यादव के साथ काफी देर बैठे और उनसे बात करते रहे। (Photo: Samajwadi Party Twitter)
