-
Azamgarh Bypoll: आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) मैदान में हैं तो बीजेपी (BJP) ने दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Nirahua) पर दांव खेला है। मायावती (Mayawati) की बसपा (BSP) ने शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली (Guddu Jamali) को प्रत्याशी बनाया है।
-
गुड्डू जमाली आजमगढ़ जिले की मुबारकपुर सीट से दो बार बसपा से विधायक चुने गए थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में वह असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM से मैदान में थे। उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
-
गुड्डू जमाली 2017 से 2022 तक की यूपी विधानसभा के सबसे अमीर विधायक रहे हैं। 2022 में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति करीब 195 करोड़ रुपये बताई थी।
-
बात सपा के धर्मेंद्र यादव की संपत्ति की करें तो वह करीब 12 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। वहीं बीजेपी के दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के पास करीब 6 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है।
-
एजुकेशन की बात करें तो बसपा के गुड्डू जमाली ने कैलिफोर्निया की न्यू पोर्ट यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। गुड्डू जमाली ने नई दिल्ली के मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए भी किया है।
-
धर्मेंद्र यादव ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए एलएलबी और एमए किया है। वहीं दिनेश लाल यादव महज इंटर पास हैं।
-
बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भी निरहुआ आजमगढ़ से बीजेपी के टिकट पर लड़े थे। तब उन्हें अखिलेश यादव से हार का सामना करना पड़ा था।
-
इस उपचानव में धर्मेंद्र यादव अखलेश यादव के बाद अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
-
सभी तस्वीरें सोशल मीडिय़ा से ली गई हैं।