-
Akhilesh Yadav Vs Prateek Yadav: प्रतीक यादव अखिलेश यादव के छोटे भाई हैं। प्रतीक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता (Sadhana Gupta) के पहले पति की संतान हैं। साधना से शादी के बाद मुलायम सिंह यादव ने प्रतीक (Prateek Yadav) को अपना नाम दिया। प्रतीक के सरकारी दस्तावेजों में भी पिता के तौर पर मुलायम सिंह यादव का ही नाम दर्ज है। प्रतीक कई मामलों में अपने बड़े भाई अखिलेश यादव से अलग हैं। आइए डालते हैं एक नजर:
-
जहां अखिलेश यादव पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं वहीं प्रतीक यादव की पॉलिटिक्स में कोई दिलचस्पी नहीं है।
-
प्रतीक यादव खुद कई मर्तबा बता चुके हैं कि उनकी राजनीति में ना तो कोई रुचि है और ना ही आने का इरादा। प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा राजनीति में सक्रिय हैं।
-
प्रतीक यादव के पास पांच करोड़ से ज्यादा कीमत की आलीशान लैम्बॉर्गिनी कार है। वहीं बात अखिलेश यादव की करें तो उनके पास अपनी खुद की कोई कार नहीं है।
-
शादी-ब्याह हो या फिर कोई राजनीतिक कार्यक्रम, अखिलेश यादव हमेशा सफेद कुर्ता पायजामा ही पहनते हैं।
-
वहीं प्रतीक यादव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें सफेद कुर्ता पायजामा बिल्कुल भी पसंद नहीं है।
-
अखिलेश यादव खुद को फिट रखने के लिए वर्कआउट और योग करते हैं, वहीं प्रतीक यादव के लिए बॉडी बिल्डिंग शौक है।
-
प्रतीक यादव अपना खुद का एक जिम भी चलाते हैं। इस जिम का उद्घाटन खुद मुलायम सिंह यादव ने किया था।
-
Photos: Social Media
