-
बुधवार 19 अक्टूबर को अखिलेश यादव ने प्रयागराज जाकर संगम में पिता मुलायम सिंह यादव की अस्थियां विसर्जित की। इस मौके पुर अखिलेश यादव का पूरा परिवार साथ दिखा।
-
मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद से ही उनके छोटे बेटे प्रतीक यादव अखिलेश के साथ हर कदम पर नजर आए।
-
प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं।
-
प्रतीक यादव ने संगम में मुलायम सिंह की अस्थि विसर्जन के बाद मीडिया से बात की।
-
आमतौर पर मीडिया औऱ लाइमलाइट से दूर करने वाले प्रतीक यादव ने कहा- पूरा देश मेरे पिता मुलायम सिंह यादव को याद कर रहा है। नेता जी की सियासी विरासत बहुत बड़ी है जिसे अखिलेश भैया आगे बढ़ा रहे हैं।
-
प्रतीक ने आगे कहा- नेता जी ने पिता के तौर पर बहुत कुछ सिखाया है..बहुत कुछ दिया है। उनकी शिक्षा हमेशा हमारे साथ रहेगी।
-
पूरे परिवार की एकजुटता पर प्रतीक यादव ने कहा – नेताजी के दिये संस्कार के कारण आज पूरा परिवार एकजुट है। मैं अखिलेश भैया को सपोर्ट करूंगा, आगे देखते जाइए कि कैसे सपोर्ट करूंगा।
-
मुलायम सिंह के निधन पर प्रतीक यादव ने कहा – परिवार के साथ ही देश और प्रदेश का बड़ा नुकसान हुआ, हमने बहुत बड़े लीडर को खोया है, नेताजी को आज पूरा देश याद कर रहा है।
-
बता दें कि बहुत कम ही ऐसे मौके रहे हैं जब प्रतीक और अखिलेश यादव साथ दिखे हों। दोनों के मनमुटाव की चर्चा अकसर जोरों पर रहती थी।
-
हालांकि मुलायम सिंह के निधन ने दोनों भाइयों के बीच की दूरी को पाटा है। दोनों साथ में पिता के अंतिम संस्कार की सारी विधियां पूरी कीं।
-
सभी तस्वीरें- समाजवादी पार्टी फेसबुक पेज
