-
Ahmed Patel: कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता अहमद पटेल का 25 नवंबर 2020 को निधन हो गया। अक्टूबर महीने में वह कोरोना से संक्रमित हुए थे। गुरुग्राम के मेदांता में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। अहमद पटेल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गंधी के राजनीतिक सचिव थे और राजीव गांधी की मृत्यु के बाद से ही वह लगातार सोनिया गांधी के खास बने रहे। अहमद पटेल को कांग्रेस का चाणक्य भी कहा जाता था।
-
अहमद पटेल एक बेहद साधारण परिवार में जन्मे थे। पिता समाजसेवा करते थे तो उनकी रुचि भी राजनीति में जग गई।
-
अहमद पटेल पटेल ने यूथ कांग्रेस से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। कांग्रेस की जब भी सरकार बनी तो वह मंत्री तो कभी नहीं बने लेकिन हमेशा से मंत्रियों से भी ताकतवर रहे।

अहमद पटेल ने साल 2017 में चुनाव आयोग को दिये अपने हलफनामे में बताया था कि उनकी सालाना आय 15,10,147 रुपए थी। -
अहमद पटेल के पीछे उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

अपने पीछे अहमद पटेल परिवार के लिए करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए हैं। अहमद पटेल के पास 6 करोड़ 51 लाख 09 हजार 803 रुपए की प्रॉपर्टी थी। इसके अलावा उनके पास एक करोड़ रुपए से ज्यादा सेविंग्स थी। 
कांग्रेस के बेहद ताकतवर लोगों में शुमार अहमद पटेल ने हमेशा अपने परिवार को लाइमलाइट से दूर रखा। वह कहते थे कि अपने जीते जी वह अपने बच्चों को राजनीति में नहीं लाएंगे। -
Photos: Indian Express Archive