
टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर एक-दूजे संग क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इस बात की जानकारी भी खुद विराट और अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर तस्वीरें शेयर कर दी है। यह तस्वीर कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिस पर उन्होंने कैप्शन में बजाए कुछ लिखने के सिर्फ एक दिल का सिंबल बनाया है। 2 दिन पहले शेयर की गई यह तस्वीर सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है। अब तक इस तस्वीर पर 3.7 करोड़ लोगों के लाइक्स और 25 हजार से ज्यादा कमेंट आए हैं। नेचर की खूबसूरती के बीच पत्नी अनुष्का को गले लगाए हुए कोहली की यह तस्वीर बिना कुछ कहे बहुत कुछ बयां करती है। वहीं दूसरी ओर अनुष्का ने पति संग इस विदेशी ट्रिप की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। (All Pics- Anushka Sharma Instagraam) -
अनुष्का ने पति संग तस्वीर शेयर कर लिखा Best Friend Forever..। इस तस्वीर के कैप्शन को पढ़कर जहां कुछ फैंस दोनों को दुनिया का सबसे खूबसूरत कपल बता रहे हैं तो वहीं कुछ पति को BFF कहकर अजीबो-गरीब कमेंट कर रहे हैं।
-
शादी के बाद से अनुष्का पति के ज्यादातर मैच देखने के लिए अपने काम से ब्रेक लेती हैं। इन दिनों वह न्यूजीलैंड की ट्रिप पर हैं।
-
सीरीज के बाद अनुष्का और कोहली यहां की खूूबसूरती के बीच यादगार पल बिता रहे हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में टीम इंडिया ने टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को उसी के घर में 4-1 से हराकर जीत हासिल कर कई रिकॉर्ड अपने नाम बनाए हैं। -
खूबसूरत ग्रीनरी के बीच ग्लैमरस अनुष्का।