-
फ्रीकी अली, सिंग इज ब्लिंग एक दीवाना था जैसी हिदीं फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस एमी जैक्सन पिछले काफी लंबे समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन अब किसी दूसरी वजह के चलते वह सुर्खियों में शुमार हुई हैं। दरअसल, इन दिनों एमी बिन शादी के मां बनने की खुशखबरी को लेकर लाइमलाइट में हैं। इस बात की जानकारी भी खुद उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर दी है, जिनमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर गोल्फ खेलते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते दिख रही हैं। फिलहाल एमी फिल्मों से दूर रहकर इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। वह आखिरी बार अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टाटर फिल्म 2.0 में नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने एक रोबोट का किरदार अदा किया था। 2.0 में एमी के अभिनय काफी सराहा गया था। देखिए एमी जैक्सन की लेटेस्ट तस्वीरें। (All pics- Amy Jackson instagram)
-
बता दें कि एमी ने नए साल के दिन (1 जनवरी) को अपने बॉयफ्रेंड संग सीक्रेट इंगेजमेंट की थी। उनके मंगेतर का नाम जॉर्ज पानायिटू है, जिनके साथ वह दुबई में रह रही हैं।
-
एमी और जॉर्ज काफी लंबे समय से एक दूसरे के साथ रह रहे हैं। हालांकि दोनों ने अब तक शादी नहीं की लेकिन पेरेंट्स बनने के लिए तैयार हैं।
-
यहां एमी ब्लैक कलर की बिकिनी पहने हुए गोल्फ खेलते दिख रही हैं। उन्होंने बिकिनी के ऊपर ओवरसाइज व्हाइट शर्ट भी कैरी है।
-
गोल्फ खेलते हुए भी एमी का बेबी प्लॉन्ट हो रहा है। इस लुक में एमी काफी गॉर्जियस लग रही हैं।
-
प्रेग्नेंसी में भी वह काफी ऊर्जावान दिख रही हैं।
-
एमी ने जिम में वर्कआउट करते हुए भी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में भी वह बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही हैं।