-
पीएम मोदी ने फर्जी गौ रक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही। (Photo: Express Archive)
-
नवजोत सिंह सिद्धू: अपने शायराना और मस्तमौला अंदाज से मशहूर नवजोत सिंह सिद्धू के एक कदम ने भाजपा की जगहंसाई करा दी। सिद्धू को भाजपा ने अप्रैल में राज्य सभा के लिए भेजा था। दो महीने बाद जब संसद फिर से शुरू हुर्इ तो पहले ही दिन उन्होंने इस्तीफा दे दिया। सिद्धू के इस कदम ने भाजपा को विपक्ष के व्यंग्य का पात्र बना दिया। क्रिकेटर से राजनीति में आए सिद्धू को भाजपा ने नॉमिनेटेड सदस्य के रूप में ऊपरी सदन भेजा था। लेकिन पंजाब में मन बसे होने के कारण सिद्धू को संसद रास नहीं आई। सिद्धू अटल बिहारी वाजपेयी के कहने पर राजनीति में आए थे। वे दो बार अमृतसर से सांसद रहे। पिछले चुनावों में उनकी सीट से अरुण जेटली को उतार दिया गया लेकिन जेटली हार गए। (Photo: Express Archive)
-
कीर्ति आजाद, एक और क्रिकेटर जो राजनेता बने। (Photo: Express Archive)
-
हेमा मालिनी: हेमा मालिनी भी लंबे समय से भाजपा से जुड़ी हुई हैं। वे भी वाजपेयी के समय में ही भाजपा के साथ आईं। उस समय वह राज्य सभा से सांसद रहीं। 2014 आम चुनावों में मथुरा सीट जीतकर वह लोकसभा पहुंचीं। हेमा पीएम मोदी के कामकाज की प्रशंसक हैं और पार्टी के खिलाफ उन्होंने कभी बयान नहीं दिया। लेकिन वह अन्य कारणों से विवादों में रहीं। इसी साल जब मथुरा में प्रदर्शन के दौरान 30 के करीब लोग मारे गए और पुलिसकर्मी शहीद हुए तो उन्होंने फिल्म शूटिंग की फोटो टि्वटर पर पोस्ट की। इस पर काफी विवाद हुआ। बाद में उन्हें फोटो हटानी पड़ी। इसी तरह से राजस्थान में एक कार दुर्घटना के चलते भी वे विवादों में आईं। (Photo: Express Archive)
-
शत्रुघ्न सिन्हा: शत्रुघ्न सिंहा भाजपा के लिए विपक्ष से ज्यादा टेढ़ी खीर साबित हो रहे हैं। बिहार चुनावों के दौरान नजरअंदाज करने से नाराज सिंहा ने सोशल मीडिया के जरिए पार्टी पर जमकर हमले बोले। पीएम मोदी के कट्टर विरोधी नीतीश कुमार और लालू यादव से गले मिलते रहे और तारीफ करते रहे। लेकिन भाजपा ने कोई कार्रवाई नहीं। पार्टी जब बिहार में बुरी तरह से हारी तो महागठबंधन के नेताओं की तारीफ में कसीदे पढ़े। अमित शाह और बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर खूब तंज कसे। लेकिन सिन्हा पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सिन्हा ने बरसों तक बॉलीवुड में काम किया। वे भी वाजपेयी के जमाने में ही भाजपा के साथ आए थे। वे पटना साहिब से सांसद हैं। (Photo: Express Archive)