-
खानपान की बात हो और भारत का जिक्र न किया जाए, ऐसा तो ही नहीं सकता। अपने खानपान और स्वाद के लिए मशहूर भारत दुनियाभर से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। हाल ही में टेस्ट एटलस (Taste Atlas) द्वारा दुनिया भर के टॉप 100 चिकन डिशेज की लिस्ट जारी की गई।
-
वैसे तो इस बार भारतीय चिकन डिश टॉप 3 में जगह बनाने में नाकाम रही है, लेकिन 3 मशहूर भारतीय चिकन डिश टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रही हैं।
-
पहले आपको बता दें, साउथ कोरिया की फ्राइड चिकन डिश ‘चिकिन’ पहले नंबर पर है। जबकि दूसरे स्थान पर मेक्सिको के वेराक्रूज का ‘पोलो अल एक्युयो ‘ है। वहीं, फिलिस्तीन का ‘मुसाखान’ तीसरे स्थान पर है।
-
Butter chicken (Murgh makhani)
बात करें इंडियन चिकन डिश की तो चौथे नंबर पर दिल्ली की मशहूर बटर चिकन (मुर्ग मखनी) है। -
Tikka
इसके अलावा, छठे स्थान पर पंजाब की प्रसिद्ध डिश चिकन टिक्का ने जगह बनाई है। -
Chicken 65
टॉप 10 की लिस्ट में तीसरी भारतीय डिश चेन्नई की चिकन 65 है। इस डिश को टेस्ट एटलस ने दसवां स्थान दिया है। -
Tandoori chicken (Tandoori murgh)
वहीं बात करें टॉप 100 में शामिल बाकी चिकन डिशेज की तो इस लिस्ट में पंजाब की एक और डिश तंदूरी चिकन (तंदूरी मुर्ग) 18वें स्थान पर शामिल हुई है। ये सभी डिशेज भारतीय खाना-खजाना का एक अनमोल हिस्सा हैं। इस लिस्ट में शामिल भारतीय व्यंजनों ने यह साबित किया है कि भारतीय खाना न केवल देश में, बल्कि दुनियाभर में लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। भारतीय चिकन डिशेज का स्वाद, सुगंध और अनोखा अंदाज इन्हें वर्ल्ड क्लास डिशेज में शुमार करता है।
(Photos Source: Pexels)
(यह भी पढ़ें: अगर इस तरह से खा लिया एलोवेरा जेल, शरीर में जाते ही करेगा कमाल, भरेगा हड्डियों के छेद और वेट लॉस समेत इन बीमारियों में भी करेगा मदद)
