-
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात मुंबई के बांद्रा पूर्व इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना पूरे बॉलीवुड और राजनीतिक जगत में शोक और चिंता का माहौल लेकर आई है। (PTI Photo)
-
बाबा सिद्दीकी की हत्या की खबर ने हर किसी को चौंका दिया है। मुंबई के बांद्रा खेरवाड़ी सिग्नल के पास 12 अक्टूबर की रात बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। (PTI Photo)
-
मुंबई पुलिस के अनुसार, इस हमले में कुल 3 शूटर शामिल थे, जिन्होंने 6 गोलियां चलाईं। इनमें से दो गोलियां बाबा सिद्दीकी के सीने में लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। (PTI Photo)
-
मुंबई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो शूटरों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान करनैल सिंह और धर्मराज कश्यप के रूप में हुई है। करनैल सिंह हरियाणा का रहने वाला है, जबकि धर्मराज कश्यप उत्तर प्रदेश का निवासी है। (PTI Photo)
-
दोनों शूटरों से पूछताछ जारी है, और पुलिस इस हत्याकांड के पीछे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। इस मर्डर केस में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की संलिप्तता की जांच की जा रही है। (PTI Photo)
-
इस हमले के बाद पुलिस ने बांद्रा की सड़कों पर घटना स्थल को घेर लिया और जांच शुरू कर दी। इन तस्वीरों में आप फॉरेंसिक टीम को उस स्थान पर जांच करते हुए देख सकते हैं जहां महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। (PTI Photo)
-
बता दें, बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र के एक जाने-माने नेता थे। उन्होंने 1999, 2004, और 2009 में लगातार तीन बार विधायक का चुनाव जीता था। वे 2004 से 2008 के बीच महाराष्ट्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और श्रम राज्य मंत्री भी रहे। (PTI Photo)
-
बाबा सिद्दीकी का बॉलीवुड से खासा जुड़ाव रहा है। उनकी मशहूर इफ्तार पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शिरकत करते थे। सलमान खान, संजय दत्त और शिल्पा शेट्टी जैसी हस्तियों से उनकी करीबी मित्रता जगजाहिर थी। (PTI Photo)
-
जब बाबा सिद्दीकी को अस्पताल ले जाया गया, तो कई बॉलीवुड सितारे, जैसे सलमान खान और संजय दत्त, लीलावती अस्पताल पहुंचे, जहां वे उनकी हालत को लेकर चिंतित थे। साथ ही उनके चाहने वालों की भी अस्पताल के बाहर भारी भीड़ देखी गई। (PTI Photo)
(यह भी पढ़ें: सहारा रेगिस्तान में 50 साल बाद अचानक बारिश ने तोड़े रिकार्ड! सूखी झीलों में आई बाढ़, देखें तस्वीरें)