-
संसद में 17वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू हो चुका है। सोमवार को सत्र के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने शपथ लिया। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित 21 राज्यों के 200 से अधिक नवनिर्वाचित सदस्यों ने निचले सदन की सदस्यता की शपथ ली। दूसरे दिन भी नए सांसदों ने शपथ ली। इसके लिए एक्टर सनी देओल भी संसद पहुंचे। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह ने भी आज शपथ लिया। शिवगंगा से कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम, आम आदमी पार्टी के इकलौते सांसद भगवंत सिंह मान ने भी शपथ लिया। आज बीजेपी सांसद ओम बिड़ला को लोकसभा अध्यक्ष चुना गया। भगवंत मान ने शपथ के बाद इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए। आइए जानते हैं मौजूदा सत्र में संसद की मेज थपथपाने कौन-कौन नजर आया। (All Pics- Twitter/PTI)
-
पंजाब के गुरुदासपुर से सनी देओल अपने डेशिंग अंदाज में व्हाइट शर्ट और कोट में दिखाई दिए। उन्होंने भी 18 जून को 17वीं लोकसभा की सदस्यता ग्रहण की।
-
मथुरा की सांसद हेमा मालिनी भी संसद में हाजरी लगाने पहुंची। उन्हें दूसरी बार मथुरा से सांसद बनने का मौका मिला है।
-
संसद में साध्वी प्रज्ञा।
-
संसद के पहले सत्र में मुलायम सिंह व्हीलचेयर पर दिखाई दिए। उनके बेटे अखिलेश उन्हें सहारा देते नजर आए।
-
संसद में इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते आप सांसद भगवंत मान।