-
यूट्यूबर आशीष चंचलानी (Ashish Chanchlani) देश के सबसे चर्चित यूट्यूबर (Youtuber Ashish Chanchlani) में से एक हैं। उनकी वीडियो को फैंस काफी पसंद करते हैं। अब आशीष ने एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है और उसके साथ जो कैप्शन लिखी है, वह और भी कमाल है।
-
आशीष चंचलानी इस बार कान्स 2022 का भी हिस्सा थे। उनकी बहन भी यूट्यूबर हैं और इस इवेंट में दोनों भाई बहन एक साथ पहुंचे थे।
-
अब आशीष ने यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि यह मेरा डॉक्टर स्ट्रेंज वाला सूट था। बच गया था तो कान्स ले गया। मैंने अब यह फोटो अपलोड कर दी है और मेरी मां मेरा रिश्ता करवाएंगी। हालांकि यह उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा है।
-
बता दें कि आशीष चंचलानी कान्स 2022 से पहले भी कान्स फेस्टिवल का हिस्सा रह चुके हैं।
-
उनकी वीडियो को सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किया जाता है।
-
वह कई बार अपने स्ट्रगल के किस्से भी सुनाते नजर आते हैं। (All Photos: Ashish Chanchlani Instagram)
