-
टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ (Khatron ke Khiladi 12) का हिस्सा हैं और जल्द ही यह शो ऑन एयर होने वाला है। इसमें शिवांगी जोशी खतरनाक स्टंट्स करती नजर आएंगी। यह शिवांगी जोशी का पहला रियलिटी शो (Shivangi Joshi First Reality Show) है।
-
हालांकि शिवांगी कई टीवी शो में काम कर चुकी हैं लेकिन उन्हें पहचान ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) शो से मिली थी।
-
शिवांगी जोशी को सिर्फ अच्छे लोगों की ही कंपनी पसंद है और वह उनके साथ ही रहना पसंद करती हैं। (यह भी पढ़ें: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से ‘कुंडली भाग्य’ तक, IMDb पर 2.5 रेटिंग भी नहीं छू सके ये टीवी शो फिर भी रहे हैं लोगों की पहली पसंद)
-
शिवानी को टीवी के दो एक्टर्स की कंपनी बेहद पसंद है और उन्हें इनके साथ टाइम स्पेंड करना भी काफी अच्छा लगता है।
-
यह दो एक्टर मोहसिन खान और रणदीप राय हैं। यह दोनों ही शिवांगी के को-स्टार रहे हैं।
-
मोहसिन खान संग शिवांगी ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में करीब 6 साल तक साथ काम किया था। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
-
वहीं रणदीप राय संग शिवांगी जोशी ने ‘बालिका वधू 2’ में काम किया था। वह रणदीप को अपना लकी दोस्त भी मानती हैं। (यह भी पढ़ें: शिवांगी जोशी ने खुद को बताया परफेक्ट, तस्वीरों में देखें ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के बीच उनका यह अंदाज)
-
शिवांगी कहती हैं कि मोहसिन और रणदीप दोनों बेहद अच्छे हैं और इन दोनों की कंपनी उन्हें बेहद पसंद है। (All Photos: Social Media)
