-
टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) इन दिनों ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ (Khatron ke Khiladi 12) की शूटिंग कर रही हैं। यह शो 2 जुलाई से ऑन एयर होगा। यह शिवांगी का पहला रियलिटी शो है। अब तक शिवांगी कई डेली सोप में काम कर चुकी हैं लेकिन उन्हें शोहरत ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से मिली थी। इसमें मोहसिन खान (Mohsin Khan) संग उनकी जोड़ी काफी पसंद की गई थी और दोनों ने करीब 6 साल तक इस शो में काम किया था। एक वक्त ऐसा था जब एक एक्ट्रेस संग शिवांगी जोशी का मनमुटाव हो गया था।
-
हालांकि इस मनमुटाव के पीछे कोई खास वजह नहीं थी लेकिन दोनों ने आपस में बात करना बंद कर दिया था।
-
हालांकि अब यही एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की पक्की दोस्त बन गई है और दोनों एक साथ काफी समय बिता रहे हैं।
-
यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि जन्नत जुबेर रहमानी हैं। एक वक्त पर दोनों एक-दूसरे से बात नहीं किया करती थीं। (यह भी पढ़ें: इस शख्स को सबसे ज्यादा फोन करती हैं शिवांगी जोशी, एक बार नहीं दिन में कई बार होती है बात)
-
एक लेटेस्ट इंटरव्यू में शिवांगी जोशी ने बताया है कि हम दोनों के बात न करने के पीछे कुछ खास वजह नहीं थी लेकिन हम एक-दूसरे से बात करना भी पसंद नहीं करते थे।
-
अब ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में हम दोनों एक साथ हैं और यहां आकर जब हमने एक-दूसरे से बात की तो हमारी कई गलत फहमियां दूर हो गईं।
-
अब हम दोनों एक तरह से बेस्ट फ्रेंड बन गए हैं और सेट पर हर कोई हमें सीता-गीता कहता है। (यह भी पढ़ें: जब स्कूल में शिवांगी जोशी की सीट पर चॉकलेट और फूल रख जाते थे लड़के, ऐसा होता था मोहसिन खान की दोस्त का रिएक्शन)
-
दरअसल कहा जाता है कि जब शिवांगी जोशी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो कर रही थीं तो इसी शो में एक अलग रोल के लिए जन्नत को भी अप्रोच किया गया था लेकिन जन्नत ने शो पर कुछ कमेंट करते हुए यह करने से मना कर दिया था जिसके बाद से शिवांगी और जन्नत के बीच मनमुटाव हो गया था। (All Photos: Social Media)
