-
शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) इस वक्त ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ (Khatron ke Khiladi 12) की शूटिंग कर रही हैं। इसमें उनके साथ और भी कई कंटेस्टेंट्स हैं जो खतरनाक स्टंट्स करते नजर आएंगे। आज शिवांगी जोशी के लाखों चाहने वाले हैं और उनकी फैन फॉलोइंग में तब और इजाफा हुआ जब वह पॉपुलर टीवी ‘शो ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में नजर आई थीं।
-
वैसे तो शिवांगी जोशी के कई चाहने वाले हैं और कई लोगों से उनकी बात होती है लेकिन एक शख्स ऐसा है जिससे शिवांगी जोशी सबसे ज्यादा बात करती हैं और एक बार नहीं बल्कि दिन में कई बार करती हैं।
-
यह शख्स और कोई नहीं बल्कि शिवांगी जोशी की बहन शीतल जोशी हैं।
-
शिवांगी जोशी कहती हैं कि वह सबसे ज्यादा बात शीतल से ही करती हैं। शीतल को किसी भी चीज के लिए डिस्कशन करना होता है तो वह शिवांगी को ही फोन करती हैं। (यह भी पढ़ें: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम शिवांगी जोशी को पसंद है अच्छे लोगों की कंपनी, इन दो एक्टर्स संग स्पेंड करती हैं टाइम)
-
शिवांगी के अनुसार बर्थडे सेलिब्रेशन से लेकर शॉपिंग करने तक के लिए हम दोनों बहने बातें करते हैं।
-
शीतल के बाद शिवांगी जोशी अपनी मां से सबसे सबसे ज्यादा बात करती हैं। (यह भी पढ़ें: जब शिवांगी जोशी को पिंपल्स की वजह से सुनने पड़े थे ताने, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस ने यूं किया था रिऐक्ट)
-
शिवांगी जोशी कई बार अपनी बहन के साथ तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं और बहन के लिए प्यार का इजहार कर चुकी हैं। (All Photos: Social Media)
