-
शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) टीवी का चर्चित चेहरा हैं। उन्होंने कई टीवी शो में काम किया है और अपनी एक्टिंग से लोगों की वाहवाही पाई है। शिवांगी ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) शो में जो किरदार किया था, वह दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आया था। आज शिवांगी के लाखों चाहने वाले हैं लेकिन एक वक्त पर शिवांगी को लोगों के ताने सुनने पड़े थे।
-
खासकर सोशल मीडिया पर शिवांगी को कई लोगों की बातें सुननी पड़ी थीं लेकिन शिवांगी ने हिम्मत से काम लिया और लोगों को जवाब दिया था।
-
दरअसल कुछ साल पहले की बात है। उस वक्त शिवांगी को चेहरे पर पिंपल्स आने लगे थे। शिवांगी चाहकर भी कुछ कर नहीं पा रही थीं। (यह भी पढ़ें: टीवी की इस ऐक्ट्रेस को हॉट मानती हैं शिवांगी जोशी, फिटनेस के मामले में मोहसिन खान नहीं ये एक्टर हैं पसंद)
-
ऐसे में शिवांगी को कई लोगों ने सोशल मीडिया पर यह कहा था कि एक्ट्रेस होकर स्किन पर इतने पिंपल्स हैं।
-
टीवी पर नजर आने वाली एक्ट्रेस के इतने पिंपल्स कैसे हो सकते हैं, तुम्हें इसका ट्रीटमेंट करवाना चाहिए।
-
शिवांगी के अनुसार बहुत से लोगों ने उन्हें यही कहा था लेकिन उन्होंने इस पर रिएक्शन दिया कि पिंपल्स नैचुरल हैं और कोई भी इंसान इसमें कुछ नहीं कर सकता। (यह भी पढ़ें: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम शिवांगी जोशी मोहसिन खान को नहीं, इस शख्स को मानती हैं अपना लकी दोस्त)
-
शिवांगी ने कहा था कि पिंपल्स से मुझे कोई परेशानी नहीं है। कुछ दिन बाद शिवांगी के पिंपल्स ठीक होने लगे थे। शिवांगी का कहना है कि उन्हें आज भी पिंपल्स होते हैं लेकिन वह इसकी स्ट्रेस नहीं लेती। (All Photos: Shivangi Joshi Instagram)
