-
देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री की सैलेरी अलग-अलग होती है और इसकी जानकारी सभी राज्यों के असेंबेली वेबसाइट से भी पता चलता है। तो चलिए आज आपको बताएं कि कुछ प्रमुख राज्यों के मुख्यमंत्री को प्रतिमाह कितनी सैलेरी मिलती है। साथ ही यह भी जानें कि यूपी के सीएम सैलेरी के मामले में किस स्थान पर आते हैं।
-
जागरण जोश के अनुसार बिहार के सीएम नीतीश कुमार को प्रतिमाह 215,000 रुपये बतौर सैलरी मिलते हैं। इस लिस्ट में वे 14वें स्थान पर हैं।
-
यूपी और महाराष्ट्र के सीएम की सैलरी की बात करें तो योगी आदित्यनाथ को उद्धव ठाकरे से ज्यादा सैलेरी मिलती है। योगी को प्रतिमाह 3,65,000 रुपये तो उद्धव ठाकरे को 3,40,000 रुपये मिलती है। योगी तीसरे ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिनकी तनख्वाह सबसे ज्यादा है।
-
कर्नाटका के सीएम बसवराज बोम्मई सैलेरी के मामले में 17 वें नंबर पर है। इन्हें प्रतिमाह 200,000 रुपये मिलते हैं।
-
सेकेंड लोएस्ट पेड सीएम की बात करे तों नागालैंड के सीएम नेफियू रियो हैं। इन्हें प्रतिमाह 110,000 रुपये सैलेरी मिलती है।
-
दूसरे नंबर पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आते हैं। उन्हें प्रतिमाह 390,000 रुपये सैलरी मिलती है।
-
सबसे ज्यादा सैलेरी की बात करें तो तेलंगाना के सीएम के चद्रशेखर राव का नाम सबसे ऊपर है। उनको प्रतिमाह रुपये 410,000 रुपए मिलते हैं।
-
सबसे कम सैलेरी पाने वाले सीएम में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव हैं। इन्हें प्रतिमाह 105,000 रुपये सैलेरी मिलती है। Photos: Social Media
