• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. lifestyle gallery
  4. which generation are you age ranges from gen alpha gen z to millennials baby boomers explained

क्या है ग्रेटेस्ट, बूमर्स, मिलेनियल्स और Gen Z? जानिए आप किस जनरेशन से रखते हैं ताल्लुक

जनरेशन का विभाजन समाज और इतिहास को समझने का एक महत्वपूर्ण तरीका है। प्रत्येक पीढ़ी के अपने अनूठे अनुभव और विशेषताएं होती हैं जो उन्हें समय के क्राइटेरिया पर खरा उतरने के रूप में परिभाषित करती हैं। चलिए जानते है अलग-अलग जनरेशन की विशेषताएं।

By: Archana Keshri
July 28, 2024 16:51 IST
हमें फॉलो करें
  • Generation
    1/9

    आजकल सोशल मीडिया पर आपने GenZ, मिलेनियल्स या बेबी बूमर्स जैसे शब्दों को सुना होगा, लेकिन इसके बारे में अभी बहुत ही कम लोग जानते हैं। दरअसल यह अलग-अलग जनरेशन के नाम हैं जो लोगों के जन्म के वर्षों के अनुसार बांटे गए हैं। ये जनरेशन आम तौर पर 20-25 साल की अवधि की होती हैं। हर 20-25 साल के बाद पैदा होने वाली पीढ़ियों को उस वक्त की परिस्थिति के अनुसार उनका नामकरण कर दिया जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं की आप किस जनरेशन से ताल्लुक रखते हैं और आपके जनरेशन का ये नाम क्यों है?

  • 2/9

    लॉस्ट जनरेशन (Lost Generation)
    1883 से 1900 के बीच जन्म लेने वाले लोगों को लॉस्ट जनरेशन कहा जाता है। ये वो जनरेशन है जो प्रथम विश्व युद्ध के दौरान बड़ा हुआ। युद्ध के कारण इन लोगों ने अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा खो दिया। इनका जीवन युद्ध की विनाशकारी घटनाओं से गहराई से प्रभावित हुआ। हालांकि, साहित्य और कला में इस पीढ़ी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

  • 3/9

    ग्रेटेस्ट जनरेशन (Greatest Generation)
    1901 से 1927 के बीच जन्म लेने वालों को ग्रेटेस्ट जनरेशन कहा जाता है। उन्हें इस नाम से जाना जाता है क्योंकि इस अवधि के दौरान पैदा हुए बच्चों ने बहुत संघर्ष देखा और खतरनाक युद्धों, बीमारियों और गरीबी सहित कई समस्याओं का सामना किया।

  • 4/9

    साइलेंट जनरेशन (Silent Generation)
    साइलेंट जेनरेशन का युग 1928 से 1945 के बीच पैदा हुए लोगों के काल को कहा जाता है। इसे साइलेंट जेनरेशन इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस दौरान पैदा हुए लोगों ने विश्व युद्ध और गुलामी का युग देखा था। इस दौरान लोग अन्याय को चुपचाप सहन करते थे और इसके खिलाफ बोलने से डरते थे।

  • 5/9

    बेबी बूमर (Baby Boomer Generation)
    1946 से 1964 के बीच जन्मे लोगों को बेबी बूमर जेनरेशन कहा जाता है। उन्हें इस कैटेगरी में इसलिए रखा गया क्योंकि इस दौरान जीवन बदलने वाली कई टेक्नोलॉजीस पेश की गईं। इस पीढ़ी के लोगों ने अपना पूरा जीवन यह सीखने में बिताया कि टेक्नोलॉजिकल युग में कैसे कार्य किया जाए। उन्होंने अपने समय में मॉडर्न डेवलपमेंट भी देखा।

  • 6/9

    जनरेशन एक्स (Generation X or Gen X)
    जनरेशन एक्स 1965 से 1980 के बीच जन्में लोगो को कहा जाता है। जनरेशन X भी बेबी बूमर्स की तरह टेक्नोलॉजी के लिए नए थे। हालांकि, इस जनरेशन को मॉर्डन जमाने की शुरुआत माना जाता है। हिप्पी कल्चर, सिनेमा, आर्ट और म्यूजिक को एक नया रॉक एंड रोल देने वाली जनरेशन इसी पीढ़ी को माना जाता है। आज के समय में ये जनरेशन बुजुर्ग और युवा लोगों के बीच एक पुल का काम करते हैं।

  • 7/9

    मिलेनियल्स (Millennials)
    1981 से 1996 के बीच जन्मे लोगों को मिलेनियल्स कहा जाता है। आपने अक्सर सोशल मीडिया पर मिलेनियल्स से जुड़े कई पोस्ट देखे होंगे। यह वह जनरेशन है जिसने अपने जीवन में सबसे अधिक बदलाव देखे और सीखे हैं। इस जनरेशन के लोग न सिर्फ पुराने जमाने के लोगों की तरह अपना जीवन जीया है, बल्कि बदलती टेक्नोलॉजी के साथ वह खुद को बदल भी रहे हैं।

  • 8/9

    जनरेशन Z (Generation Z or Gen Z)
    1997 से 2012 तक जन्मे लोगों को जेनरेशन Z और शॉर्ट में जेन Z कहा जाता है। इस जनरेशन के लोगों की शुरुआत सोशल मीडिया से हुई। इस दौर में जन्मे लोगों ने ट्रोल्स-साइबर बुलिंग जैसी चीजों का भी सामना किया है। इस जनरेशन के आने के बाद ही ट्रेंडिंग, वाइब्स और ऐसे ही कई स्लैंग फेमस हुए हैं।

  • 9/9

    जनरेशन अल्फा (Generation Alpha or Gen Alpha)
    2013 से 2025 तक जन्म लेने वाले लोगों को जनरेशन अल्फा कहा जाता है। इस जनरेशन में पैदा हुए बच्चे बहुत तेज दिमाग और मल्टीटास्किंग के साथ अपनी जिंदगी जी रहे हैं। इस पीढ़ी के बच्चे इंटरनेट, सेल फोन, टैबलेट और सोशल मीडिया के साथ बड़े हो रहे हैं। इस जनरेशन को पूरी दुनिया के सबसे यंग और 21वीं सदी की असली जनरेशन माना जाता है।
    (Photos Source: Pexels)
    (यह भी पढ़ें: इस पेड़ के नीचे से निकलने से कांवड़ होती है खंडित, जानिए क्या है इस यात्रा के नियम)

TOPICS
General Knowledge
generation
अपडेट
अक्षय कुमार के प्रोजेक्ट पर लगाया था महाभारत के एक्टर ने पैसा, नुकसान का सौदा साबित हुई थी फिल्म 
अभिषेक शर्मा ने लगाए 45 छक्के, विजय हजारे के तीसरे राउंड के मुकाबले से पहले बल्ले की धार को दी रफ्तार
नीतीश सरकार ने जेडीयू के मंत्री अशोक चौधरी की असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति को क्यों रोका हुआ है?
Dhurandhar Box Office Collection Day 24: संडे टेस्ट में ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, 24 दिनों में कुल की इतनी कमाई
राहुल गांधी के करीबी केसी वेणुगोपाल को कर्नाटक का ‘सुपर सीएम’ क्यों बता रही है बीजेपी?
‘धरना-प्रदर्शन न करें, हमें न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा…’, विवाद के बीच कुलदीप सेंगर की बेटी का बयान
सरसों की भुजिया बनाने का खास तरीका, स्वाद ऐसा कि चाटते रह जाएंगे उंगलियां
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
Year Ender 2025: ‘अनुपमा’ से लेकर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ तक, इस साल टीवी पर रहा इन सीरियल्स का राज
कांग्रेस सांसद ने अल-कायदा से की RSS की तुलना, भाजपा ने दिया तगड़ा जवाब
OTT पर 147 मिनट की फिल्म की धूम, हॉरर के साथ देती है कॉमेडी का फुल डोज
‘गौतम अडानी मेरे बड़े भाई जैसे’, शरद और अजित पवार की मौजूदगी में बोलीं सुप्रिया सुले – कभी डांटते तो कभी प्यार करते…
फोटो गैलरी
10 Photos
60 साल के हुए सलमान खान: कितने पढ़े-लिखे हैं बॉलीवुड के भाईजान? जानिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन
2 days agoDecember 27, 2025
8 Photos
फिट रहना है आसान, रोजाना 15 मिनट रस्सी कूदने से बदल जाएगी सेहत, दिल भी रहेगा हेल्दी
2 days agoDecember 26, 2025
8 Photos
जनवरी 2026 में मचने वाला है घमासान, सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं ये 7 फिल्म
2 days agoDecember 26, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US