-
शाहरुख खान ने अपनी एक फिल्म का टिकट खुद अपने हाथों से मुंबई में शो के पहले दिन बेचा था। क्यों चलिए उन्हीं से जानते हैं।
-
शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि साल 1994 में वह अपनी फिल्म कभी हां कभी ना का टिकट मुंबई में बेचे थे।
-
मुंबई के थियेटर के अडवांस टिकट बुकिंग काउंटर पर बैठकर शाहरुख ने अपनी फिल्म का टिकट भी बेचा था और हर टिकट पर अपना ऑटोग्राफ भी दिया था।
-
शाहरुख का कहना था कि अपनी फिल्म को लेकर वह इतने एक्साइटेड थे कि उन्होंने कुछ अलग करने की ठान ली थी।
-
शाहरुख ने बताया था कि उस समय तक वह बहुत नामी स्टार नहीं थे, लेकिन टिकट बेचता देख लोग भी हैरान हो गए थे।
-
बता दें कि फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और उनके साथ इस फिलम में एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ती थीं।
-
इस फिल्म के बाद से शाहरुख का स्टारडम तेजी से बढ़ने लगा था।
-
Photos: Social Media