-
सलमान खान अपने पेरेंट्स से बहुत प्यार करते हैं और यही कारण है कि वह कभी अपने पेरेंट्स से अलग नहीं रहते। तमाम फ्लैट्स और फार्म हाउस होने के बाद भी वह अपने पेरेंट्स के साथ छोटे से फ्लैट में ही रहते हैं।
-
सलमान के पिता सलीम खान ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि सलमान एक हजार वर्गफुट के छोटे से घर में केवल उनके लिए रहते हैं। क्योंकि वह कहीं और जा कर नहीं रहना चाहते हैं।
-
सलमान के पेरेट्स ऊपर और सलमान नीचे वाले फ्लैट में रहते हैं। सलमान ने द कपिल शर्मा शों में मां से जुड़ा एक किस्सा भी शेयर किया था।
-
सलमान ने बताया था कि उनकी मां को एक समय वास्तु का भूत सवार हो गया था। मां की फ्रेंड वास्तु शास्त्र के बारे में उन्हें टिप्स देती थीं।
-
सलमान ने बताया था कि जब भी वह शूटिंग या कहीं बाहर से आते तो देखते उनके कमरे में बेट कि दिशा चेंज हो जाती थी।
-
सलमान का कहना था कि उनकी मां रोज ही उनके कमरे के बेड पर ही वास्तु करती थीं। जब बेड चेंज करने का कोई ऑप्शन नहीं बचा तब सलमान ने उनसे एक सवाल किया था।
-
सलमान ने मां से पूछा कि क्या आप जो कुछ सोच कर उनके कमरे में वास्तु कर रही थीं, वह पूरा हुआ।
-
तब सलमान की मां ने कहा था कि नहीं, उन पर कोई वास्तु काम नहीं किया।
-
सलमान ने हसते हुए मां से कहा कि वह इस बेड को अब खड़ा कर देख लें।