-

Actor and Rajesh Khanna son-in-law Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री में काम करने से पहले कई तरह के काम किया करते थे। कभी उन्होंने थाइलैंड और कनाडा में होटल में काम किया तो कभी वह सेल्समैन बने थे। इतना ही नहीं शुरुआती दिनों में राजेश खन्ना के दामाद अक्षय मुंबई के बाजारों में दिल्ली से सामान ले जाकर बेचा करते थे। अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में आने से पहले बहुत संघर्ष किया था। संघर्ष के दिनों की ही बात है जब अक्षय कुमार को डाकुओं ने लूट लिया था और उनके पास उनके कपड़े तक नहीं छोड़े थे।
-
अक्षय कुमार का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनके पिता हरिओम भाटिया मिलेटरी आफिसर थे।
-
अक्षय कुमार बॉलीवुड में अभिनय की शुरूआत 1991 की फ़िल्म सौगंध से की थी लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी।
अक्षय की पहली हिट फिल्म 1992 आई खिलाड़ी थी। इसे बाद अक्षय कुमार की पहचान इंडस्ट्री में बन गई और उनकी फिल्में हिट होने लगी थीं। -
अक्षय कुमार ने टीवी शो आपकी अदालत में बताया था कि किस तरह वह एक बार डाकुओं के चुंगल में फंस गए थे।
-
अक्षय ने बताया था कि वह पहले दिल्ली से ज्वेलरी खरीद कर मुंबई जाकर बेचा करते थे।
-
एक बार वह मुंबई से ज्वैलरी बेच कर दिल्ली जा रहे थे। ज्वेलरी बेचने पर उन्हें काफी फायदा हुआ था।
-
मुंबई में बेची गई ज्वेलरी से उन्हें 6 हजार का फायदा हुआ था और वह मुंबई से कई सामान लेकर दिल्ली ट्रेन से आ रहे थे।
-
अक्षय ने बताया कि रात के समय उनकी ट्रेन चंबल से गुजरी तभी डाकू ट्रेन में घुस गए और उनका सारा सामान और रुपया लूट लिया।
-
अक्षय ने बताया कि आंखों के सामने से उनकी मेहनत की कमाई जब गई तो उन्हें बहुत दर्द हुआ था, लेकिन वह कुछ बोल नहीं सके थे। (All Photos: Social Media)