-
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का अपना ही कड़क अंदाज कभी हुआ करता था। भले ही वह अब राजनीति में बहुत सक्रिय नहीं हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जब संसद में लंच ब्रेक उनके कहने पर किया गया था। संसद में वह अपनी ही शैली में दहाड़ते थे। एक बार संसद में मुलायम ने एक बहस के दौरान सांसदों से कुछ ऐसा पूछ लिया था कि कई सांसद उस सवाल के जवाब में चुप्पी साध लिए थे। क्या था ये सवाल चलिए आपको बताएं।
-
समाजवादी पार्टी संरक्षक प्रमुख मुलायम सिंह एक बार सोमवार को लोकसभा में मॉब लिंचिंग पर बहस कर रह थे।
-
संसद में गौ रक्षा के नाम पर लोगों को पीट-पीट कर मार दिए जाने से व्यथित सपा संरक्षक मुलायम सिंह बेहद नाराज थे।
-
मुलायम सिंह ने संसद में कहा था कि किसी भी अत्याचार की शुरुआत घर से होती है। घर में होने वाले अत्याचार बढ़ते-बढ़ते मॉब लिंचिंग में बदल जाता है।
-
मुलायम सिंह यादव का कहना था कि घर की महिलाओं और पत्नियों पर लोग अत्याचार करते हैं।
-
इसी दौरान उन्होंने सांसदों से पूछा था कि, यहां बैठे वो सांसद हाथ उठाएं जिसने अपनी बीवी को दबाकर ना रखा हो।
-
मुलायम के इस वाल के बाद संसद में सन्नाटा सा पसर गया था।
-
मुलायम के इस वाल के बाद संसद में सन्नाटा सा पसर गया था।
-
बता दें कि मुलायम के इस सवाल पर सांसदों ने चुप्पी साध ली थी और एक भाजपा सांसद के हाथ के अलावा दूसरा हाथ नहीं उठा था।
-
मुलायम सिंह यादव ने तब कहा था कि सबसे पहले परिवार में बराबरी लाने की आवश्यकता है।मुलायम सिंह यादव ने तब कहा था कि सबसे पहले परिवार में बराबरी लाने की आवश्यकता है।
-
मुलायम ने कहा था कि मुझे अच्छा लगा कि कम से कम एक ही सांसद ने अपना हाथ तो उठा दिया था। (All Photos: Indian Express And PTI)