-
बिग बॉस के मंच पर जब एक बार शाहरुख खान आए तो सलमान खान संग उन्होंने अपनी फिल्म करण-अर्जुन का भी जिक्र किया था।
-
करण-अर्जुन में शाहरुख और सलमान भाई बने थे और उनकी मां राखी बनी थीं।
-
इस फिल्म का एक किस्सा याद करते हुए शाहरुख ने बताया था कि फिल्म की हिरोइन ममता कुलकर्णी एक बार उनसे और सलमान से गुस्सा हो गई थीं।
-
ममता सलमान के अपोजिट थीं और शाहरुख के अपोजिट काजोल थीं।
-
शाहरुख ने बताया था कि ममता, सलमान और शाहरुख के साथ उनका गाना भंगड़ा पाले की शूटिंग हो रही थी।
-
शाहरुख ने बताया कि शूटिंग खत्म होने पर सलमान और वह बेहद खुश थे कि उन्होंने बहुत अच्छा डांस किया है, लेकिन तभी ममता ने दोनों को इशारा करके बुलाया।
-
ममता ने कहा कि वह डांस सही कर रही थीं और उन दोनों गलत स्टेप कर डांस बिगाड़ दिया। अब दोबारा रिटेक होगा। ममता ने दोनों को प्रेक्टिस करने के लिए कहा दिया था।
-
शाहरुख ने बताया कि जब रिटेक हुआ तो सलमान और वह सही स्टेप किए और ममता चूक कर गई थीं।
-
शाहरुख ने बताया था कि उसके बाद वह और सलमान मुस्करा रहे थे और ममता उन्हें इग्नोर कर रही थीं। Photos: Social Media
