-
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का अफेयर एक समय सुर्खियों में था, लेकिन इनके ब्रेकअप के बाद उनकी जिंदगी में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की एंट्री हुई थी। रणवीर और दीपिका पर्दे पर पहली बार 'राम-लीला' फ़िल्म में नज़र आए थे और इस फिल्म को करने के करीब पांच साल बाद दोनों ने शादी की थी, लेकिन क्या आपको पता है कि एक समय ऐसा था जब रणवीर सिंह, दीपिका को अपने टाइप के नहीं लगते थे। जी हां, दीपिका ने एक बार यह बात खुद कहीं थी।
-
दीपिका पादुकोण जब रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'राम-लीला' कर रही थीं तो वह उनके प्यार में नहीं पड़ी थीं। दीपिका और रणवीर जब फिल्म से इतर एक रेस्त्रा में मिले थे तब रणवीर सिंह का दिल दीपिका पर आ गया था। <a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/when-ranveer-singh-was-crying-on-seeing-deepika-padukone-in-a-scene-of-bajirao-mastani/1686272/"> जब बाजीराव मस्तानी के शूट दौरान एक सीन में दीपिका पादुकोण को देख रो पड़े थे रणवीर सिंह’</a>
-
6 जुलाई को रणवीर सिंह का जन्मदिन था और अपने परिवार के साथ मुंबई के एक रेस्त्रां में खाना खा रहे थे। तभी दीपिका भी इस रेस्त्रां में आई थीं। बीबीसी को दिए इंटरव्यू में दीपिका ने बताया था कि जब वह रणवीर को वहां देखी तो उनसे पूछा था कि, अरे वाह, तुम मुंबई शिफ्ट हो गए?
-
दीपिका ने बताया था कि वह रणवीर के बॉम्बे बॉय होने की बात को भूल गई थीं, उन्हें लगा था कि रणवीर दिल्ली के रहने वाले हैं। दीपिका पादुकोण ने हिंदुस्तान टाइम्स के शो में रणवीर सिंह के पहले इम्प्रेशन के बारे में बताया था कि उनका एक एजेंट था और वह रणवीर का बड़ा फैन था। <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/when-ranbir-kapoor-told-amitabh-bachchan-the-situation-after-the-breakup-with-deepika-padukone/1675376/">दीपिका पादुकोण से ब्रेकअप कर परेशान थे रणबीर कपूर, मुंबई छोड़ चले गए थे यहां</a>
-
एजेंट दीपिका से हमेशा कहता था कि ये लड़का रणवीर सिंह बड़ा एक्टर बनेगा। उस वक्त दीपिका हैरानी जताते हुए कहा था, ये मेरे टाइप का नहीं है। दीपिका ने कई मौक़ों पर ये माना कि रणवीर उन्हें लाउड लगते थे।
-
जब दीपिका रणवीर के प्यार में पड़ गई थीं तब उन्होंने कहा था कि उनको को रणवीर बिलकुल सही लगते हैं। दीपिका का कहना था कि रणवीर वो बनने की कोशिश नहीं करते जो वो नहीं हैं। रणवीर जैसे दिखते हैं, असल में वो वैसे ही हैं। <a href="होली की मस्ती में चूर थे रानी मुखर्जी के भाई, दीपिका-रणबीर को 4 मिनट के गाने के लिए लग गए थे 4 दिन">https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/when-deepika-padukone-and-ranbir-kapoor-took-4-days-to-shoot-a-4-minute-song-balam-pichkari/1672375/</a>