• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • आज की ताजा खबर
  • Ind Vs Aus Live
  • बिहार चुनाव
  • मैं बिहार हूं
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • आज की ताजा खबर
  • Ind Vs Aus Live
  • बिहार चुनाव
  • मैं बिहार हूं
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. lifestyle gallery
  4. weird and wonderful valentine day traditions around the world

इन देशों में वैलेंटाइन डे पर निभाए जाते हैं अजीबोगरीब रिवाज, कहीं जलाई जाती है फोटो, तो कहीं लड़की पिता-भाई को देती है ये तोहफा

Valentine’s Day unique celebrations: वैलेंटाइन डे दुनियाभर में प्रेम और रिश्तों का जश्न मनाने का दिन माना जाता है। भारत में इसे कपल्स अपने पार्टनर को तोहफे और फूल देकर सेलिब्रेट करते हैं, लेकिन दुनिया के कई देशों में इसे मनाने के तरीके बेहद अनोखे और अजीबोगरीब हैं।

By: Archana Keshri
Updated: February 14, 2025 11:40 IST
हमें फॉलो करें
  • Valentine's Day traditions around the world
    1/12

    वैलेंटाइन डे पूरी दुनिया में 14 फरवरी को मनाया जाता है, लेकिन हर देश में इसे मनाने का तरीका अलग और अनोखा होता है। भारत में जहां कपल्स एक-दूसरे को गिफ्ट्स, चॉकलेट और फूल देकर अपने प्यार का इज़हार करते हैं, वहीं दुनिया के कई देशों में इस दिन को अलग-अलग परंपराओं के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। कुछ जगहों पर यह दिन प्यार का प्रतीक होता है, तो कहीं इसे बड़े सामूहिक आयोजनों के रूप में मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि दुनिया के अलग-अलग देशों में वैलेंटाइन डे कैसे मनाया जाता है। (Photo Source: Pexels)

  • 2/12

    फ्रांस
    फ्रांस को दुनिया का सबसे रोमांटिक देश माना जाता है और यहां वैलेंटाइन डे काफी खास तरीके से मनाया जाता है। इस दिन एक परंपरा के तहत लड़के और लड़कियों को जोड़ा बनाया जाता है, लेकिन अगर लड़के को अपनी जोड़ी पसंद नहीं आती, तो वह किसी और लड़की को भी अपना पार्टनर चुन सकता है। वहीं, जिन महिलाओं को साथी नहीं मिलता, वे आग में अपने संभावित पार्टनर की तस्वीर जलाकर इस दिन को सेलिब्रेट करती हैं। (Photo Source: Pexels)

  • 3/12

    इटली
    इटली में वैलेंटाइन डे को स्प्रिंग फेस्टिवल के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग खूबसूरत गार्डन में इकट्ठा होते हैं, म्यूजिक सुनते हैं और जश्न मनाते हैं। एक दिलचस्प मान्यता यह भी है कि अगर कोई लड़की सुबह उठते ही जिस पहले लड़के को देखेगी, वही उसका होने वाला पति होगा! (Photo Source: Pexels)

  • 4/12

    इंग्लैंड
    इंग्लैंड में वैलेंटाइन डे खासतौर पर लड़कियों के लिए रोमांचक होता है। यहां लड़कियां अपने तकिए के नीचे पांच तेज पत्ते रखकर सोती हैं ताकि सपने में उन्हें अपना जीवनसाथी और सच्चा प्यार दिखे। माना जाता है कि इससे उनकी शादी का भविष्य भी तय होता है। (Photo Source: Pexels)

  • 5/12

    साउथ कोरिया
    साउथ कोरिया में वैलेंटाइन डे का जश्न पूरे फरवरी से मार्च तक चलता है। 14 फरवरी को लड़कियां अपने पार्टनर को चॉकलेट और गिफ्ट्स देती हैं, और फिर 14 मार्च को ‘व्हाइट डे’ मनाया जाता है, जब लड़के अपनी पार्टनर को रिटर्न गिफ्ट देते हैं। (Photo Source: Pexels)

  • 6/12

    ब्राजील
    ब्राजील में वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को नहीं बल्कि 12 जून को मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर को चॉकलेट, फूल और अन्य खास गिफ्ट देकर प्यार का इजहार करते हैं। (Photo Source: Pexels)

  • 7/12

    दक्षिण अफ्रीका
    दक्षिण अफ्रीका में वैलेंटाइन डे के दिन लड़कियां अपने प्रेमी का नाम अपनी स्लीव (आस्तीन) पर टांक लेती हैं। यह एक पुरानी परंपरा है जो रोम के समय से चली आ रही है। इसके अलावा, इस दिन प्रेमी जोड़े अपने हाथों पर दिल का निशान बांधते हैं। (Photo Source: Pexels)

  • 8/12

    फिलीपींस
    फिलीपींस में 14 फरवरी को सैकड़ों जोड़े सामूहिक रूप से विवाह करते हैं। किसी बड़े सार्वजनिक स्थान पर ये शादियां करवाई जाती हैं, इसलिए इसे ‘वेडिंग डे’ भी कहा जाता है। (Photo Source: Pexels)

  • 9/12

    अमेरिका
    अमेरिका में वैलेंटाइन डे बिल्कुल भारत की तरह मनाया जाता है। कपल्स एक-दूसरे को चॉकलेट, फूल, टेडी बियर और अन्य रोमांटिक गिफ्ट्स देते हैं। (Photo Source: Pexels)

  • 10/12

    डेनमार्क
    डेनमार्क में वैलेंटाइन डे 1990 से मनाया जा रहा है। यहां लड़के अपनी पार्टनर को एनोनिमस कार्ड भेजते हैं, जिसे ‘जोकिंग लेटर’ कहा जाता है। इन कार्ड्स में गुप्त संकेत होते हैं और लड़की को अंदाजा लगाना होता है कि यह कार्ड किसने भेजा है। अगर लड़की सही अंदाजा लगा लेती है, तो उसे ईस्टर एग गिफ्ट में दिया जाता है। (Photo Source: Pexels)

  • 11/12

    वेल्स
    वेल्स में 14 फरवरी को नहीं बल्कि 25 जनवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। यहां कपल्स एक-दूसरे को लकड़ी के चम्मच (लव स्पून्स) गिफ्ट में देते हैं, जिन पर वे अपने प्यार का संदेश लिखते हैं। (Photo Source: Pexels)

  • 12/12

    जापान
    जापान में वैलेंटाइन डे सिर्फ लड़कों के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन लड़कियां न सिर्फ अपने बॉयफ्रेंड या पति बल्कि अपने पिता, भाई और दोस्तों को भी चॉकलेट्स और गिफ्ट्स देकर आभार प्रकट करती हैं। (Photo Source: Pexels)
    (यह भी पढ़ें: Happy Valentine’s Day 2025 Shayari: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर से करें प्यार का इजहार, भेजें ये मोहब्बत वाली शायरी)

TOPICS
valentine day
Valentine Week
Valentine's Day
valentinesday
अपडेट
IND vs AUS: वाशिंगटन सुंदर का 4 छक्कों के साथ नया T20 रिकॉर्ड, धोनी का 13 तो कोहली का 5 साल पुराना कीर्तिमान किया ध्वस्त
IND W vs SA W: भारत ने जीता महिला विश्व कप, 52 साल का इंतजार खत्म; हरमनप्रीत बनीं वुमन वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली भारतीय
अनंत सिंह के जेल जाने के बाद इस दिग्गज केंद्रीय मंत्री ने संभाली मोकामा में चुनाव प्रचार की कमान, जेल से जीतेंगे ‘छोटे सरकार’?
कांग्रेस-आरजेडी पर बरसे पीएम मोदी, जोधपुर में 18 श्रद्धालुओं की मौत, पढ़िए आज की 5 बड़ी खबरें
IND W vs SA W: शेफाली वर्मा ने 21 साल की उम्र में ही रच दिया वर्ल्ड कप में इतिहास, किसी पुरुष क्रिकेटर ने भी नहीं किया ऐसा
OTT पर नुसरत भरूचा की इस फिल्म ने दी दस्तक, जानें कब और कहां देखें?
‘हम जाति क्यों नहीं देखें…’, मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम का उम्मीदवार घोषित करने से महागठबंधन को फायदा होगा?
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच CM पद पर बढ़ा टकराव? मंत्री के बयान ने बढ़ाई राज्य में सियासी हलचल
IND W vs SA W: ऋचा घोष का वर्ल्ड रिकॉर्ड, महिला वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली भारतीय बैटर बनीं
Bigg Boss 19: तान्या मित्तल के लिए क्या मुश्किल हो जाएगा बिग बॉस का खेल? इस दोस्त ने किया किनारा, बोला- ‘मुझे उल्लू…’ 
जोधपुर में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसा तेज रफ्तार ट्रैवलर, 18 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत
फोटो गैलरी
9 Photos
शाहरुख खान के घर में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्ति के बगल में रखी है कुरान! फिल्मों से नहीं, अपनी सोच से बने बादशाह
10 hours agoNovember 2, 2025
9 Photos
जन्मदिन से पहले ऐश्वर्या राय ने शेयर किया अपना बॉस लेडी लुक, फैंस कर रहे तारीफ
2 days agoOctober 31, 2025
20 Photos
सिनेमाघरों और OTT पर इस बार हर जॉनर का तड़का, नवंबर में रिलीज होंगी साल की सबसे बड़ी फिल्में और वेब सीरीज, देखें पूरी लिस्ट
2 days agoOctober 31, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US