-

शिवांगी जोशी की जोड़ी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान संग बहुत पसंद की गई थी। इस शो में दोनों ने पति-पत्नी का किरदार निभाया था, लेकिन मोहसिन से पहले शिवांगी एक दूसरे सीरियल में विशाल आदित्य सिंह की पत्नी बन चुकी थीं।
-
विशाल आदित्य सिंह और शिवांगी जोशी ने टीवी शो ‘बेगूसराय’ में पति-पत्नी को रोल निभाया था। शो में उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था।
-
‘बेगूसराय’ में काम करने के बाद विशाल आदित्य सिंह और शिवांगी जोशी के बीच में गहरी दोस्ती हो गई और वे आज भी अच्छे दोस्त हैं।
-
दोनों के बीच इतना गहरा बॉन्ड है कि विशाल शिवांगी को बीवी कहकर बुलाते हैं।
-
ईटाइम्स से बातचीत करते हुए विशाल ने न केवल शिवांगी जोशी बल्कि उनकी मां की भी खूब तारीफ की।
-
विशाल ने बताया था कि ‘बेगूसराय’ की शूटिंग के दौरान दोनो ही बहुत कच्चे थे। दोनो का ये पहला प्रॉजेक्ट था और शूटिंग में वे खूब इंजॉय करते थे।
-
विशाल ने बताया था कि शिवांगी को अभी भी वह बीवी कहकर बुलाते हैं। क्याकि वह उनकी पत्नी के रोल में थीं।
-
विशाल ने बताया था कि शिवांगी की मां उनके लिए सेट पर खाना लेकर आती थीं तो उनके लिए भी टिफिन लाती थीं। क्योंकि उन्हें पता था कि वह अपने परिवार से दूर रहते थे।Photos: Social Media