-
टीवी सेलेब्रिटीज भी अब बॉलीवुड के तर्ज पर चलने लगे हैं। कब किसे किससे प्यार हो जाए, कहा नहीं जा सकता। टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के घर में कई सेलेब्रिटीज को अपना प्यार मिला है। हर सीजन में कोई न कोई घर मे रहने वाले पार्टनर के प्यार में पड़ ही जाता है। यहां आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्होंने बीबी घर में आते ही अपने पहले प्यार से शो के दौरान ही ब्रेकअप कर लिया था और घर के नए पार्टनर संग अपनी नई जोड़ी बना ली थीं। इसमें से कुछ स्टार ने जहां घर से बाहर आते शादी कर ली वहीं कुछ डेटिंग कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि कौन-कौन से सेलेब्स हैं इस लिस्ट में शामिल, जिनकी जोड़ी बिग बॉस में बनीं और आज वो एक-दूसरे के साथ है।
-
आसिम रियाज और हिमांशी खुराना बिग बॉस के सीजन 13 में नजर आए थे। आसिम ने हिमांशी को शो में ही प्रपोज किया था, जबिक हिमांशी की पहले से सगाई हो चुकी थी और हिमांशी ने भी शो से बाहर निकलते ही अपनी सगाई तोड़ दी और आसिम के प्यार को अपना लिया। आज भी दोनों रिलेशनशिप में हैं और साथ में कई म्यूजिक वीडियो में काम भी कर रहे हैं। ( <a href=" https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/rajesh-khanna-dimple-kapadia-to-nana-patekar-rakhi-gulzar-these-actresses-leave-their-husband-without-taking-divorce/1717342/">राजेश खन्ना डिंपल कपाड़िया से राखी और गुलजार तक, बिना तलाक ही अलग हो गई थीं ये हस्तियां</a> )
-
बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा बिग बॉस सीजन 11 में बंदगी और पुनीश के लव अफेयर ने इस को काफी कंट्रोवर्शियल बना दिया था। कई बार इस जोड़ी ने कैमरा के आगे एक-दूसरे को किस किया और कई बार एक साथ कोजी होते हुए भी दिखे। इस कारण काफी विवाद भी हुआ था। हालांकि बदंगी और पुनीश ने अभी तक शादी तो नहीं की है लेकिन आज भी वो एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
-
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी बिग बॉस सीजन 9 में मिले थे। हालांकि इस शो में दोनों की दोस्ती ही थी, लेकिन प्रिंस ने कबूल कर लिया था कि वो युविका को बेहद पसंद करते हैं। बीच-बीच में वो फ्लर्ट करते भी दिखते थे। यहां तक कि उन्होंने युविका को प्रपोज भी किया था। लेकिन किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि प्रिंस और युविका का रिश्ता इतना गहरा हो जायेगा। दोनों ने ही शो से निकलते ही एक-दूसरे को डेट किया और फिर साल 2018 में शादी कर ली। (<a href=" https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/famous-bollywood-celebrities-who-married-divorced-women-see-photos/391401/"> Photos: इन टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स ने तलाकशुदा से शादी कर दिखाया समाज को आईना </a> )
-
बिग बॉस सीजन 9 के कंटेस्टेंट के तौर पर घर में आये कीथ स्क्वेरिया और रोशेल रॉव एक-दूसरे को पसंद तो पहले से करते थे, लेकिन इस शो के जरिए उनका प्यार और रिश्ता दोनों ही पक्का होता चला गया। दोनों की जोड़ी बिग बॉस के शो में काफी पसंद की गई। दोनों ने बिग बॉस खत्म होने के कुछ टाइम बाद ही शादी कर ली।
-
किश्वर मर्चेंट और सुयश का रिलेशनशिप हालांकि बिग बॉस में आने से पहले भी था, लेकिन दोनों ने अपने प्यार को इसी शो के जरिए पब्लिक किया था। बिग बॉस सीजन 9 में किश्वर मर्चेंट और सुयश की खट्टी-मिट्टी जोड़ी सभी को काफी पसंद आई थी। दोनों ने ही बिग बॉस के घर से बाहर निकलते ही शादी भी कर ली। (<a href=" https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/after-22-year-gets-divorce-know-here-how-long-did-bollywoods-famous-singers-get-married/645560/ "> 22 साल बाद तलाक: जानिए, कितनी लंबी चली बॉलीवुड के इन मशहूर सिंगर्स की शादी </a> )
-
बिग बॉस सीजन 14 की सबसे पॉपुलर जोड़ी में अब एजाज खान और पवित्रा पुनिया का नाम भी जुड़ चुका है। कभी प्यार और कभी तकरार वाली ये जोड़ी बिग बॉस के घर में ही बनीं और इसे आडियंस ने खूब पसंद भी किया। एजाज ने पवित्रा के बिग बॉस शो से बाहर निकलते ही उनके लिए अपने प्यार का एहसास किया और जब वह एजाज़ से मिलने घर आईं तो दोनों ने एक-दूसरे के लिए अपने प्यार को सभी के सामने कबूल भी किया। हमें पता चला है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं।
-
माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा बिग बॉस-13 में नजर आए थे। पारस छाबड़ा ने अपनी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी से शो के दौरान ही ब्रेकअप कर लिया था। माहिरा शर्मा के साथा शो में वह खूब फ्लर्ट किए थे। शो से बाहर आने के बाद माहिरा और पारस ने कई वीडियो एल्बम साथ में किए थे। (all Photos: Social Media)
