-

शारीरिक संबंध बनाने के बाद अक्सर कपल्स कुछ गलतियां करते हैं। ये गलतियां न सिर्फ उनके खुशनुमा पलों को खराब कर देती हैं बल्कि कई बार यह उनके रिलेशनशिप के लिए भी सही नहीं होती हैं। आगे की स्लाइड्स में हम आपको ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में आपको बताने वाले हैं जिन्हें शारीरिक संबंध बनाने के बाद आपको नहीं करना चाहिए।
-
जल्दी से वाशरूम भागना – बहुत से कपल्स की आदत होती है कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद वे तुरंत साफ-सफाई के लिए वाशरूम की ओर भागते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसा करना सही नहीं होता। संबंध बनाने के बाद के कुछ क्षण आपके और आपके पार्टनर के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं। आपको इन क्षणों को एंजॉय करना चाहिए।
-
तुरंत सो जाना – ज्यादातर कपल्स ऐसा ही करते हैं। संबंध बनाने के बाद तुरंत सो जाना दोनों के लिए ठीक नहीं है।
-
नॉवेल या फिर फोन का इस्तेमाल – आपकी रोजाना की आदत हो सकती है कि सोने से पहले आप कोई नॉवेल पढ़ते हों या फिर अपने किसी दोस्त से बातचीत करते हों लेकिन संबंध बनाने के बाद आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। ये वो पल होते हैं जो आप दोनों के लिए बहुत स्पेशल होते हैं।
-
टीवी ऑन कर देना – ऐसा हो सकता है कि टीवी पर आपका कोई पसंदीदा प्रोग्राम या फिर क्रिकेट मैच आ रहा हो लेकिन संबंध बनाने के तुरंत बाद आपको टीवी ऑन नहीं कर देना चाहिए। इससे आपके पार्टनर के इमोशन्स पर बुरा असर पड़ता है। उसे लगता है कि टीवी देखने की जल्दी में आपने उसका पूरे मन से साथ नहीं दिया।
-
पार्टनर की शिकायत करना – अपने पार्टनर से इस बात की शिकायत करना कि उसने आपको पहले की तरह सेटिस्फाइ नहीं किया, बेदह ही शर्मनाक है। अच्छे रिश्तों के लिए इस तरह के ब्लेम गेम सही नहीं होते।
-
प्रतीकात्मक चित्र