-
बॉलीवुड में दिल देने और दिल लेने का खेल चलता ही रहता है। अमूमन यही माना जाता है कि दिल तोड़ने वाले एक्टर ही होते हैं, लेकिन यहां आपको 6 ऐसी फेमस एक्ट्रेसेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने न केवल अपने बॉयफ्रेंड का दिल तोड़ा बल्कि ऐसा तब किया जब वह बॉलीवुड का नामी चेहरा बन गई थीं। हालांकि, इन एक्ट्रेसेज का भी दिल कई बार टूट चुका है। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), सारा अली खान Sara Ali Khan), एश्वर्या राय (Aishwarya Rai), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) तक का नाम शामिल है। तो चलिए जानें कि इनका पहला प्यार कोन था।
-
आलिया भट्ट का अफेयर इन दिनों रणबीर कपूर के साथ चल रहा है और ये जोड़ी कभी भी अपनी शादी का ऐलान कर सकती है। लेकिन आलिया का पहला प्यार रणबीर कपूर नहीं बल्कि अली दादरकर थे। साल 2012 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर की रिलीज से पहले आलिया भट्ट अपने बॉयफ्रेंड अली दादरकर को डेट कर रही थीं। दोनों की दोस्ती बचपन से थी क्योंकि दोनों स्कूल में साथ पढ़ते थे, लेकिन पहली बॉलीवुड फिल्म रिलीज होने के बाद आलिया ने अली का प्यार भूल गईं और आगे बढ़ गईं। ( <a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/aamir-khan-and-aditya-chopra-gave-50-crores-for-divorce-these-stars-have-also-given-expensive-price/1714018/"> सबसे महंगा होगा बिल और मिलिंडा गेट्स का तलाक, इन बॉलीवुड सितारों ने भी दी है करोड़ों की एललिनी</a> )
-
क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के नाम भी प्यार में धोखा देने का आरोप लग चुका है। मॉडलिंग के दिनों में अनुष्का जोहेब यूसुफ को डेट करती थीं और दोनों बेंगलुरु में साथ में मॉडलिंग करते थे। दोनों साथ ही बॉलीवुड में भी एंट्री किए थे। अनुष्का को फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में काम मिल गया और इसके बाद अनुष्का यूसुफ से भी दूर हो गईं।
-
रणबीर कपूर से मिले धोखे के बाद एक समय दीपिका पादुकोण डिप्रेशन तक में आ गई थीं, लेकिन दीपिका ने भी कभी अपने पहले प्यार को इग्नोर कर दिया था। मॉडलिंग के दिनों में दीपिका ने निहार पांड्या को डेट करती थीं। दोनों की पहली मुलाकात एक्टिंग स्कूल में हुई थी। बॉलीवुड में दीपिका जैसे ही सफल होती गईं वैसे ही उनकी निहार संग दूरी भी बढ़ती गई। (<a href=" https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/akshay-kumar-costar-karishma-kapoor-to-saif-ali-khan-and-malaika-arora-bollywood-couples-divorce-after-love-marriage/1573225/"> प्यार हुआ तो की लव मैरिज, फिर भी ज्यादा दिन नहीं चल पाया इन बॉलीवुड स्टार्स का रिश्ता </a> )
-
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड का भी नामी चेहरा बन चुकी हैं। निक जोनस की पत्नी होने से पहले प्रियंका का वैसे तो कई सितारों से नाम जुड़ा लेकिन उनकी शुरुआती दिनों में उनका एक बॉयफ्रेंड था असीम मर्चेंट। हालांकि, बॉलीवुड में सफलता पाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने असीम मर्चेंट से भी मुंह मोड़ लिया था। मिस वर्ल्ड बनने के बाद से ही वह असीम मर्चेंट से दूर होने लगी थीं। जब असीम मर्चेंट ने साल 2014 में अपने जीवन पर एक फिल्म बनाने की घोषणा की, तो इस मुद्दे पर प्रियंका चोपड़ा ने असीम मर्चेंट को एक कानूनी नोटिस तक भेजा दिया था। ( <a href=" https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/these-tv-actors-are-look-alike-of-famous-bollywood-stars/1500179/"> बॉलीवुड स्टार्स की कॉपी हैं ये टीवी एक्टर्स, हूबहू मिलती है शकल, कोई भी खा जाए धोखा</a> )
-
सलमान खान के साथ एश्वर्या राय का नाम सबसे ज्यादा सामने आया था। सलमान के बाद उनकी लाइफ में विवेक ओबरॉय की एंट्री हुई थी। हालांकि आपको बता दें कि एश्वर्या राय की लाइफ में सबसे पहले राजीव मूलचंदानी थे। राजीव के कारण एक बार मनीषा कोइराला और ऐश में काफी तकरार हुई थी। राजीव से ऐश की मुलाकात तब हुई थी जब वह मॉडलिंग के क्षेत्र में कदम जमा रही थीं। उन्हीं दिनों राजीव मूलचंदानी के साथ ऐश्वर्या राय की नज़दीकियां बढ़ी थीं। हांलाकि जब ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड बनीं तब वह धीरे-धीरे राजीव से दूर होती चलीं गई और कुछ ही वक्त बाद उनका राजीव से ब्रेकअप भी हो गया
-
सारा अली खान के बॉयफ्रेंड की लिस्ट भी कम नहीं है। उनकी लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत, कार्तिक आर्यन और हर्षवर्धन कपूर का नाम रहा है, लेकिन आपको बता दें कि सारा के पहले बॉयफ्रेंड थे वीर पाहड़िया थे। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सारा वीर के साथ डेटिंग कर रही थीं। लेकिन ‘केदारनाथ’ फिल्म साइन करने से पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। (All Photos: Social Media)