-
साउथ के सुपरस्टार विजय (South Superstar Vijay) आज अपना 48वां जन्मदिन (Actor Vijay Birthday) मना रहे हैं। विजय ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। विजय का करियर जितना सफल रहा है, उनकी लव स्टोरी (Vijay Love Story) भी उतनी ही सफल और दिलचस्प रही है। विजय ने अपनी फीमेल फैन से शादी रचाई है जिसका नाम संगीता सोर्नालिंगम (Sangeeta Sornalingam) है।
-
दरअसल 1996 में आई विजय की फिल्म ‘पूवे उनक्कगा’ हिट साबित हुई थी। दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था।
-
यही फिल्म देखकर संगीता एक फैन के तौर पर लंदन से भारत विजय से मिलने आई थीं। तब विजय अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।
-
दोनों की मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई थी जहां संगीता ने विजय को अपने बारे में और लंदन में बिजनेसमैन पिता के बारे में बताया। (यह भी पढ़ें: रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की शादी को हुए चार साल, गणपति पूजा के दौरान शुरू हुई थी लव स्टोरी)
-
विजय संगीता को पहली नजर में ही पसंद करने लगे थे और उन्हें परिवार संग अपने घर डिनर पर बुलाया। संगीता भी उनके घर डिनर पर पहुंच गई।
-
इसके कुछ दिन बाद ही विजय ने संगीता को दोबारा डिनर पर बुलाया और संगीता दोबारा उनके परिवार संग डिनर करने गई।
-
विजय के माता-पिता समझ चुके थे कि विजय के मन में संगीता के लिए कुछ है लेकिन विजय शादी के लिए बात नहीं कर पा रहे थे। (यह भी पढ़ें: Pushpa स्टार अल्लू अर्जुन से महेश बाबू तक, जानिए साउथ के इन स्टार्स को किस नाम से बुलाते हैं इनके घरवाले)
-
ऐसे में विजय के पिता ने संगीता के सामने शादी का प्रस्ताव रखा जिस पर संगीता ने हां कर दी और संगीता का परिवार भी इस शादी के लिए राजी हो गया। (All Photos: sangeethavijay_official Instagram)
