-
Sushant Singh Rajput: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आज दूसरी डेथ एनिवर्सरी (Sushant Singh Rajput Death Anniversary) है। इस मौके पर उनके परिवार से लेकर फैंस तक उन्हें याद कर रहे हैं और सुशांत को इंसाफ (Justice For Sushant) दिलाने की मांग कर रहे हैं। सुशांत 14 जून 2020 को अपने घर में मृत पाए गए थे। सुशांत की मौत के बाद कई लोग सुर्खियों में रहे थे। कुछ शक के घेरे में थे तो कुछ उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग के चलते सुर्खियों में थे। आईये जानते हैं कि आज वे सभी कहां हैं।
-
Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद खूब सुर्खियों में रही थीं। उन्हें कुछ समय जेल में भी रहना पड़ा था। जेल से बाहर आने के बाद रिया सोशल मीडिया से दूर हो गई थीं। हालांकि अब वह फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और कुछ समय पहले ही उनकी फिल्म चेहरे रिलीज हुई थी। आज ही रिया ने सुशांत के साथ यह तस्वीर भी शेयर की है।
-
Showik Chakraborty: रिया के भाई शौविक को भी सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। कुछ समय बाद शौविक को बेल मिली थी। वह अपनी बहन के साथ ही रह रहे हैं और उनकी इंस्टाग्राम डीबी आज भी सुशांत के साथ है।
-
Siddharth Pithani: सिद्धार्थ सुशांत के फ्लैटमेट थे। ईटाइम्स को पिछले महीने सिद्धार्थ पिठानी के वकील तारक सैयद ने कहा था कि सिद्धार्थ को अभी बेल नहीं मिली है। कोर्ट से बेल का अनुरोध किया है लेकिन अभी सुनवाई बाकी है। पिछले साल उन्हें अपनी शादी के लिए जेल से बाहर आने दिया था और शादी के तुरंत बाद फिर से जेल जाना पड़ा था।
-
Samuel Haokip: सैमुअल पेशे से एक वकील हैं और सुशांत के साथ ही रहते थे। सुशांत की मौत के बाद उन्होंने कई टीवी डिबेट में हिस्सा लिया था। पिछले साल ही सैमुअल ने शादी रचाई है।
-
Shweta Singh Kirti: सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ही सोशल मीडिया पर सुशांत को इंसाफ दिलाने की मांग तेज की थी जिसके बाद इसने एक आंदोलन का रूप ले लिया था। श्वेता फिलहाल अमेरिका में रह रही हैं। वह अभी भी लगातार सुशांत के लिए आवाज उठा रही हैं।
-
Priyanka Singh: रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन प्रियंका पर एफआईआर करवाई थी और कहा था कि प्रियंका सुशांत के लिए फेक प्रिस्क्रिप्शन के साथ दवाएं लाती थीं। प्रियंका ट्वीटर पर काफी एक्टिव हैं और अभी भी सुशांत के इंसाफ की मांग उठा रही हैं। हाल ही में प्रियंका ने बनारस में सुशांत के लिए गंगा आरती की थी। (All Photos: Social Media)
