-
इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) की बहु मेनिका गांधी (Maneka Gandhi) ने खुद को ससुराल से निकाले जाने की जो वजह बताई थी, उसके बाद ये बात सच साबित हो जाती है कि राजनीति में कोई अपना नहीं होता है। इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी की मौत मेनिका गांधी पर दो तरह से भारी पड़ी थी। एक तो कम उम्र में वह विधवा हो गई थीं, दूसरे उनके ससुराल में उनके साथ दोहरा रवैया अपनया जाने लगा था। राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) और सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के बढ़ते दबाव और इंदिरा गांधी की बेबसी का कहर मेनिका पर ऐसा टूटा कि वह घर से बेघर हो गई थीं। मेनिका गांधी ने अपने साथ हुए दुर्व्यहार के बारे में एक इंटरव्यू में बहुत से राज खोले थे।
-
मेनका ने बताया था कि संजय गांधी की मौत के बाद इंदिरा ने उन्हें अपनी सेक्रेटरी बनाने की बात की थी। लेकिन कुछ दिना बाद ही इंदिरा के सचिव धीरेन्द्र ब्रम्हचारी ने मेनका को बताया कि वह अब पीएम की सेक्रेटरी नहीं बन सकती हैं। (<a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/rajiv-gandhi-death-congress-president-sonia-gandhi-screamed-pm-house-and-rahul-gandhi-priyanka-gandhi-was-panic/1745978/"> सोनिया गांधी की चीख से जब पीएम हाउस गया था हिल, राजीव गांधी की मौत के बाद कुछ ऐसा था परिवार का हाल</a> )
-
मेनका ने बताया था कि संजय गांधी के जाने का सदमा झेल ही रही थीं कि ससुराल में एक नई समस्या उनके सामने आ कर खड़ी हो गई थी।
-
संजय की मौत के बाद इंदिरा उनकी जगह राजनीति में राजीव गांधी को लाने की तैयारी कर रही थीं। मेनिका ने बताया था कि राजीव और सोनिया दोनों ही राजनीति से दूर रहना चाहते थे।(<a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/sonia-gandhi-was-fond-of-partying-and-shopping-relationship-between-gandhi-family-daughter-in-law-maneka-gandhi-and-sonia-gandhi/1743228/ "> पार्टी और शॉपिंग की शौकीन थीं कभी सोनिया गांधी, देवरानी मेनका गांधी संग कुछ ऐसे रहे हैं संबंध</a> )
-
-
मेनका ने खुलासा किया था कि राजीव की मुख्य मांगों में से एक था कि उनका यानी मेनिका का घर छोड़ना और संपत्ति में कुछ भी उन्हें न देना। (<a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/when-sonia-gandhi-had-given-an-ultimatum-to-separate-from-rajiv-gandhi-she-was-ready-to-go-to-italy/1742576/ "> जब सोनिया गांधी ने राजीव गांधी को दे दिया था अलग होने का अल्टीमेटम, इटली जाने के लिए हो गई थीं तैयार </a> )
-
-
-
मेनका ने बताया था कि ससुराल में उनका रहना बेहद कठिन हो गया था और इसके पीछे कारण राजीव और सोनिया ही थे। उनकी सास बस उनके आदेशों का पालन करती जा रही थीं, क्योंकि राजनीति में उन्हें संजय के बाद राजीव ही दावेदार के रूप में नजर आ रहे थे। (All Photos: Social Media)
