-
अनिल कपूर (Anil Kapoor) की बेटी व एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों प्रेग्नेंसी (Sonam Kapoor Pregnancy) इंजॉय कर रही हैं और जल्द ही खुशखबरी दे सकती हैं। अनिल कपूर भले ही नाना बनने वाले हैं लेकिन उम्र के इस पड़ाव में भी वह बेहद फिट और एक्टिव हैं। साथ ही उनके पास एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘जुग जुग जियो’ (Jug Jug Jeeyo) रिलीज हुई जिसे बॉक्स ऑफिस पर मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला लेकिन उनकी एक्टिंग दर्शकों को बेहद पसंद आई। केवल अनिल कपूर (Anil Kapoor) ही ऐसे एक्टर नहीं हैं जो उम्र के इस पड़ाव में भी एक्टिव हैं बल्कि इंडस्ट्री के कई स्टार्स हैं जो अनिल कपूर की उम्र या उनसे भी बड़ी उम्र में भी एक्टिव हैं और काम कर रहे हैं। कई तो नाना-नानी, दादा-दादी भी बन चुके हैं। (Photo: Anil Kapoor Instagram)
-
धर्मेंद्र की बात करें तो उनकी उम्र 86 साल हो गई है और उनका पोता करण देओल भी इंडस्ट्री में डेब्यू कर चुका है। धर्मेंद्र जल्द ही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। (Photo: Karan Deol Instagram)
-
शर्मिला टैगोर भी फिल्म गुलमोहर से कमबैक कर रही हैं। यह फिल्म अगस्त में रिलीज हो सकती है। उनकी उम्र 77 साल है। उनकी पोती सारा अली खान भी एक के बाद एक कई फिल्में कर रही हैं। (Photo: Sara Ali Khan Instagram)
-
अमिताभ बच्चन 79 साल के हैं लेकिन आज भी उनके पास बेइंतेहा काम है। जल्द ही उनके नातिन अगस्तय नंदा भी फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। (Photo: Amitabh Bachchan Instagram) (यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी इंजॉय कर रही हैं आलिया भट्ट और सोनम कपूर, 2022 में अब तक इन एक्ट्रेसेस के घर गूंज चुकी है किलकारी)
-
नीतू कपूर भी कई साल पहले नानी बन चुकी हैं। उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी की एक बेटी है। अब वह दादी बनने वाली हैं। नीतू सिंह कुछ दिन पहले रिलीज हुई फिल्म जुग जुग जियो में नजर आई थीं। वह टीवी में जज की भूमिका भी निभा रही हैं। (Photo: Neetu Singh Instagram)
-
पंकज कपूर भी दादा बन चुके हैं लेकिन वह आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं। वह अप्रैल में रिलीज हुई बेटे शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी में भी नजर आए थे। (Photo: Shahid Kapoor Instagram) (यह भी पढ़ें: किसी की शादी को हुए 5 तो किसी को 10 साल, अभी तक पेरेंट्स नहीं बने हैं ये स्टार्स)
-
कबीर बेदी भी कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके हैं और उनकी नातिन अलाया एफ भी बॉलीवुड में कुछ साल पहले डेब्यू कर चुकी हैं।
