• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • IND vs SA : LIVE
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • IND vs SA : LIVE
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. lifestyle gallery
  4. skin benefits of multani mitti clay plus 6 diy recipes also beneficial for men

स्किन की समस्याओं से मिलेगी राहत, जब लगाएंगे मुल्तानी मिट्टी के ये 6 खास फेस पैक, पुरुषों के लिए भी है फायदेमंद

Benefits of Multani Mitti: मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है और इसके उपयोग से कई प्रकार की स्किन प्रॉब्लम्स से राहत मिल सकती है। खास बात यह है कि यह न केवल महिलाओं के लिए बल्कि पुरुषों के लिए भी बेहद लाभकारी है।

By: Archana Keshri
Updated: July 20, 2024 13:12 IST
हमें फॉलो करें
  • Multani Mitti face packs
    1/7

    मुल्तानी मिट्टी, जिसे अंग्रेजी में Fuller’s Earth भी कहा जाता है, प्राचीन काल से ही स्किन केयर के लिए उपयोगी मानी जाती रही है। इसमें मौजूद नेचुरल मिनरल एलिमेंट्स स्किन को साफ और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसमें ठंडक पहुंचाने से लेकर स्किन को ग्लोइंग बनाने तक के गुण मौजूद हैं। पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए ये फेस पैक फायदेमंद होते हैं। चलिए जानते हैं मुल्तानी मिट्टी के छह खास फेस पैक्स के बारे में, जो स्किन की समस्याओं से राहत दिलाने में कारगर हैं।

  • 2/7

    ऑयली स्किन के लिए
    ऑयली स्किन के लिए आप मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का फेस पैक लगा सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 2 चम्मच गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं, फिर ठंडे पानी से धो लें। इस फेस पैक को आप हफ्ते में तीन बार लगा सकते हैं।

  • 3/7

    मुलायम स्किन के लिए
    मुलायम स्किन के लिए आप बादाम और दूध के साथ मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगा सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच बादाम पाउडर, 1 चम्मच कच्चा दूध और 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी को मिलाकर चिकना पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं, फिर ठंडे पानी से धो लें। आप इसे हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं।

  • 4/7

    दाग-धब्बे हटाने के लिए
    दाग-धब्बे दूर करने के लिए आप टमाटर और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगा सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच टमाटर का रस, 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 चम्मच चंदन पाउडर और 1 चम्मच हल्दी को गुनगुने पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं और फिर गुनगुने पानी से धो लें। इस पेस्ट को आप रोजाना लगा सकते हैं।

  • 5/7

    ग्लोइंग स्किन के लिए
    ग्लोइंग स्किन के लिए आप शहद और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगा सकते हैं। इसके लिए 3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 चम्मच टमाटर का रस, 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच नींबू का रस और 1/2 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर चिकना पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर 10 मिनट तक लगाने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। इस पेस्ट को आप हफ्ते में एक बार लगा सकते हैं।

  • 6/7

    झाइयों के लिए
    झाइयों के लिए आप पुदीना और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगा सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 चम्मच पुदीना का पेस्ट और 1 चम्मच दही को मिलाकर चिकना पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को 20 मिनट तक लगाएं और फिर गुनगुने पानी से धो लें। इस पेस्ट को आप रोजाना लगा सकते हैं।

  • 7/7

    ऑयल फ्री स्किन के लिए
    ऑयल फ्री स्किन के लिए आप मुल्तानी मिट्टी में चंदन पाउडर मिलाकर फेस पैक बना सकते हैं। इसके लिए 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 चम्मच चंदन पाउडर और 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं, फिर ठंडे पानी से धो लें। इस पेस्ट का इस्तेमाल सप्ताह में केवल दो बार ही करें।
    (Photos Source: Freepik)
    (यह भी पढ़ें: दोबारा गर्म करने पर जहर बन जाते हैं ये फूड्स, सेहत को पहुंचता है भारी नुकसान)

TOPICS
back acne
Face Mask
Face Pimples
Multani Mitti
oily skin
remove acne
+ 2 More
अपडेट
इशान की 2 साल बाद भारतीय टीम में वापसी, सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में 517 रन बनाकर मचाया था तहलका
जयमाला के स्टेज पर दूल्हे की शरारत, दुल्हन से कर यह क्यूट डिमांड, Viral Video देख यूजर्स ने कहा – कितने प्यारे हैं यार दोनों
पेट में नहीं सड़ेगा खाना! बस अपनाएं डॉक्टर के बताए ये 6 तरीके, खाया-पिया तुरंत पचेगा और दूर होगी पेट की गैस
‘अच्छा होगा कि मुख्यमंत्री….’, हिजाब विवाद पर बसपा सुप्रीमो मायावती की नीतीश कुमार को सलाह
गिल-जितेश बाहर,इशान-रिंकू को मौका, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुनी भारतीय टीम से जुड़ी बड़ी बातें
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, ये है शेड्यूल और वेन्यू समेत पूरी जानकारी
एक्टर-डायरेक्टर श्रीनिवासन का निधन, ममूटी, रजनीकांत समेत इन सितारों ने जताया शोक
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
SSC JE Answer Key 2025: एसएससी जेई आंसर-की ssc.gov.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड और 22 दिसंबर तक दर्ज करें आपत्ति
Elon Musk की बड़ी जीत: कोर्ट ने लौटाया 55 अरब डॉलर का सैलरी पैकेज, जानें पूरा मामला
सुबह 4 बजे तक जागकर धर्मेंद्र ने शूट किया था आखिरी फिल्म Ikkis का गाना, कोरियोग्राफर ने सुनाया किस्सा
जाफराबाद दोहरा हत्याकांड : दोनों भाइयों पर सलीम पिस्टल गैंग की मुखबिरी का शक, चचेरा भाई हमले का मास्टरमाइंड, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा
फोटो गैलरी
11 Photos
दुनिया के इन 10 देशों में पाई जाती हैं सबसे खूबसूरत महिलाएं?
22 hours agoDecember 19, 2025
9 Photos
ठंड के मौसम में बार-बार बीमार पड़ते हैं? आज से खाएं ये इम्युनिटी बूस्टिंग फूड्स, सर्दी-खांसी और वायरल से बचाव का देसी तरीका
22 hours agoDecember 19, 2025
11 Photos
इंडियन आर्मी का सबसे शक्तिशाली और खतरनाक टैंक कौन सा है?
24 hours agoDecember 19, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US