-
बॉलीवुड स्टार्स भी अपनी लाइफ में कई बार ऐसे कारनामे कर चुके हैं, जिसके बारे में उनके फैंस कभी सोचे भी नहीं होंगे। तो चलिए आज कुछ ऐसे ही शॉकिंग खुलासों के बारे में आपको बताएं, जो इन स्टार्स ने अपने इंटरव्यू में किए थे।
-
रितिक रोशन ने बताया था कि जब वह स्कूल में थे तो उन्हें बोलने में दिक्कत होती थी। इस कारण उन्हें साथ के लड़के बुली किया करते थे।
-
अर्जुन कपूर बताया था कि वह सलमान खान की बहन अर्पिता को भी डेट कर चुके हैं। अर्जुन के मुताबिक वह दोनों 2 साल तक रिलेशनशिप में थे।
-
विद्या बालन ने बताया था कि जब वह अपने नए घर की रजिस्ट्री करवा रही थीं तब उन्होंने एक अधिकारी को घूस दी थी ताकि उनका काम आसानी से हो सके।
-
रणबीर कपूर ने कहा था कि उन्होंने महज 15 साल की उम्र में अपनी वर्जिनिटी खो दी थी। एक्टर ने यह भी बताया था कि उनका उस लड़की से रिलेशन बहुत लम्बा नहीं चला।
-
एक्टर रणवीर सिंह ने डीएनए से बातचीत में बताया था कि वे हमेशा अपनी जेब में कंडोम लेकर चलते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि लोगों को संबंधों को लेकर हैल्दी बातचीत, चर्चा और शिक्षा को लेकर बात करनी चाहिए।
-
फिल्मफेयर से एक इंटरव्यू में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा था कि वे दीपिका पादुकोण को फिल्म में किस करना चाहते हैं। सिद्धार्थ उस समय अपनी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में आलिया को किस करने को लेकर बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लिपलॉक टेक्नीकल होता है और एक समय बाद उन्हें बोरिंग महसूस हुआ।
-
एक्ट्रेस कल्कि कोचलीन ने ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे से बातचीत में कहा था कि उन्होंने महज 9 साल की उम्र में किसी को खुद से संबंध बनाने की अनुमति दी थी। हालांकि तब वह संबंध बनाने को लेकर कुछ नहीं समझती थींं। उनको कई वर्षों तक यह डर रहा कि उनकी मां को इस बारे में मालूम चलेगा तो क्या होगा। Photos: Social Media
