-
शाहिद कपूर आज अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्हें बॉलीवुड का हैंडसम हंक कहा जाता है। एक्टिंग के साथ-साथ वह अपने लुक से भी फैन्स को दीवाना बनाते हैं।
-
शाहिद की गिनती इंडस्ट्री के फिट एक्टर्स में की जाती है। 43 की उम्र में भी वह बेहद फिट और जवान दिखते हैं। चलिए आपको बताते हैं उनकी फिटनेस का राज।
-
बता दें, शाहिद कपूर पूरी तरह से वेजिटिरयन हैं और वेजिटेरियन डाइट फॉलो करना पसंद करते हैं। खुद को फिट रखने के लिए वह अपनी डाइट में हरी सब्जियां, ड्राईफ्रूट्स, फ्रूट जूस हमेशा शामिल करते हैं।
-
शाहिद रोजाना अपनी डाइट में चावल, डेयरी प्रोडक्ट्स और प्रोटीन से भरपूर भोजन का सेवन करते हैं। वह वसा और कार्ब रहित खाने से दूर रहते हैं और दिन में थोड़ा-थोड़ा करके 5-6 बार भोजन करते हैं ताकि वह पूरे दिन एनर्जेटिक बने रहें।
-
खुद को फिट रखने के लिए शाहिद अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज करते हैं। वो हफ्ते में 6 दिन वर्कआउट करते हैं और हर दूसरे दिन व्यायाम का एक सेट करते हैं।
-
वो वेट ट्रेनिंग और कार्डियो जैसे विभिन्न प्रकार के व्यायाम करते हैं। उन्हें तैरना, दौड़ना और योग करना भी अच्छा लगता है।
-
इसके अलावा वह कैलोरी जलाने, कोर ताकत बढ़ाने और परफेक्ट सिक्स-पैक एब्स बनाए रखने के लिए डांस का भी सहारा लेते हैं।
-
वहीं, जब शाहिद कपूर को जब भी कुछ खाने का मन करता है या वो चीट मील लेते हैं तो वह भी प्रोटीन से भरपूर होता है। चीट मील में उन्हें चीज पेटीज, स्पाइसी सोयाबीन और राजमा की डिश को खाना पसंद है। वह चीट मील में भी अनहेल्दी फूड्स को नहीं खाते।
(Photos Source: @shahidkapoor/insatagram)
(यह भी पढ़ें: 10 की उम्र में निभाया 18 साल की लड़की का रोल, श्रीदेवी को देखने के लिए अफगानिस्तान में चलनी बंद हो जाती थीं गोलियां)
