-
Virat Kohli-Anushka Sharma Net Worth: इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने टैलेंट और मेहनत की बदौलत लग्जिरियस लाइफ जी रहे हैं। कपल मौजूद समय में करोड़ों की संपत्ति का मालिक है। बता दें कि, विराट और अनुष्का फोर्ब्स के अनुसार इंडस्ट्री में सर्वाधिक कमाई करने वाले सितारों की सूची में शामिल हैं। साल 2019 में जारी फोर्ब्स की सूची के अनुसार विराट कोहली की सालाना कमाई 252.72 करोड़ रुपये थी। वहीं GQ की रिपोर्ट के अनुसार साल 2019 तक उनकी नेटवर्थ 900 करोड़ रुपये थी। कपल के दो आलीशान महल जैसे बंगले और कई कारों का कलेक्शन देखकर आप हैरान रह जाएंगे। तो चलिए आपको इस कपल के बंगले और कारों के कलेक्शन के बारे में बताएं।
-
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली का घर मुंबई के 'ओमकार 1973' अपार्टमेंट के 35वें फ्लोर पर है।
-
विरूष्का के इस घर की कीमत 34 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई जाती है। दोनों ने इस घर को साल 2016 में खरीदा था। 7,171 स्क्वायर फुट में फैले इस घर में चार बेडरूम, एक गार्डन, खूबसूरत बालकनी, बड़ा लिविंग रूम, फोटोशूट के लिए स्पेशल प्लेस और जिम है। <a href="https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/see-the-photos-of-kapil-sharma-bungalow-and-the-royal-car/1686503/"> कभी डिप्रेशन से हो गया था कपिल शर्मा का बुरा हाल, अब करोड़ों के बंगले और रॉयल कार के हैं मालिक</a>
-
मुंबई के अलावा विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का गुड़गांव में एक आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत 80 करोड़ रुपए है। ये घर 500 वर्ग गज में फैला हुआ है।
-
ये घर उन्होंने अनुष्का शर्मा के संग शादी करने के बाद खरीदा था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये बंगला डीएलएफ फेज वन गुड़गांव में स्थित है।
-
विराट कोहली दुनिया के सबसे फिटेस्ट सेलिब्रिटी हैं। ऐसे में उन्हें फिटनेस से कितना प्यार है, ये बात उनकी इन्वेस्टमेंट से पता चलता है।
-
साल 2018 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली ने 'Chisel Fitness Center' की एक चैन शुरू की थी, जिसमें उन्होंने 90 करोड़ रुपए इन्वेस्ट किये थे। चिसेल जिम और फिटनेस सेंटर की एक चैन है।
-
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को लग्जरी कारों का बहुत शौक है। यहां तक कि, विराट कोहली की फेवरेट लिस्ट में लग्जीरियस कार टॉप पर आती हैं।
-
विराट खुद रेंज रोवर के ब्रांड एंबेसडर हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के लग्जरी कार कलेक्शन में 80 लाख रुपए की रेंज रोवर, 83 लाख रुपए की Audi Q7, 1 करोड़ की Audi S6, 1.2 करोड़ रुपए की BMW X6, 2 करोड़ रुपए की Audi A8 Quattro, और 3 करोड़ रुपए की Audi R8 V10 LMX शामिल हैं।
-
विराट और अनुष्का अपने घर की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।
-
बता दें कि विराट और अनुष्का के बंगले से सनसेट भी नजर आता है और कपल अधिकतर सोशल मीडिया पर सनसेट केसाथ अपनी पिक्चर पोस्ट करता रहता है। (All Photos: Social Media)
